Crime News Hardoi: हरदोई में खूनी संघर्ष! मां से मारपीट पर भड़का बेटा, धारदार हथियार से पिता की हत्या

शहर के राधानगर मोहल्ले में मंगलवार रात पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। मां के साथ पिता को मारपीट

By INA News Desk
Nov 25, 2026 - 12:57
3 Views
Crime News Hardoi: हरदोई में खूनी संघर्ष! मां से मारपीट पर भड़का बेटा, धारदार हथियार से पिता की हत्या
Advertisement
Advertisement

हरदोई। शहर के राधानगर मोहल्ले में मंगलवार रात पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। मां के साथ पिता को मारपीट करते देख बेटे ने विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। इसी दौरान बेटे ने धारदार हथियार से पिता पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के राधानगर निवासी 53 वर्षीय रामेंद्र सिंह का मंगलवार रात अपनी पत्नी अंजू सिंह से विवाद हो रहा था। आरोप है कि रामेंद्र सिंह पत्नी के साथ मारपीट कर रहे थे। इसी बीच उनका 28 वर्षीय पुत्र सत्यम सिंह मौके पर पहुंच गया। मां के साथ मारपीट होते देख सत्यम ने पिता का विरोध किया। इसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसी दौरान सत्यम ने धारदार हथियार से पिता पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से रामेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। सीओ सिटी अजीत सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पत्नी के साथ मारपीट का विरोध करने को घटना की वजह माना जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपित सत्यम सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Also Read- Aligarh News: योगी सरकार की योजना से दो मासूमों की जिंदगी में लौटी खुशियां, अब सुन और बोल सकेंगे बच्चे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement