Ballia: बलिया की शिप्रा सिंह ने बजट 2026 पर युवाओं को किया प्रेरित, ‘विकसित भारत 2047’ का दिलाया संकल्प। 

बागी बलिया की धरती से युवाओं को संबोधित करते हुए शिप्रा सिंह ने केंद्रीय बजट 2026 को देश के युवाओं, किसानों

May 6, 2026 - 13:05
36 Views
Ballia: बलिया की शिप्रा सिंह ने बजट 2026 पर युवाओं को किया प्रेरित, ‘विकसित भारत 2047’ का दिलाया संकल्प। 
बलिया की शिप्रा सिंह ने बजट 2026 पर युवाओं को किया प्रेरित, ‘विकसित भारत 2047’ का दिलाया संकल्प। 

Report- S.Asif Hussain zaidi. 

बलिया। बागी बलिया की धरती से युवाओं को संबोधित करते हुए शिप्रा सिंह ने केंद्रीय बजट 2026 को देश के युवाओं, किसानों और उद्यमियों के लिए अवसरों से भरा बताया। अपने जोशीले भाषण में उन्होंने कहा कि आज का भारत बदल चुका है और युवाओं की ताकत से हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने सौ रुपये के नोट का उदाहरण देते हुए कहा कि आज का बजट युवाओं को अपनी आर्थिक क्षमता बढ़ाने का अवसर देता है। ‘प्रधानमंत्री धन- धान्य कृषि योजना’ का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि इससे करीब 1.7 करोड़ किसानों को सहायता मिलेगी, जिनमें बड़ी संख्या में युवा शामिल हैं।

शिप्रा सिंह ने कहा कि अब भारत में नवाचार की कोई कमी नहीं है। MSME सेक्टर को बजट में मजबूत समर्थन मिला है, जिसमें बड़ी संख्या में युवा सक्रिय हैं। शिक्षा के क्षेत्र में ‘टिंकरिंग लैब’ और IIT संस्थानों की क्षमता वृद्धि जैसे कदम युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाएंगे। उन्होंने भारत की प्राचीन गौरवशाली परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि देश ने दुनिया को शून्य, शतरंज और ज्ञान की दिशा दी है, और अब समय है कि भारत फिर से ‘विश्वगुरु’ के रूप में अपनी पहचान स्थापित करे। युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के संदर्भ में उन्होंने बताया कि युवाओं के विकास और कल्याण के लिए 4,479 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू किया जाएगा। अपने अनुभव साझा करते हुए शिप्रा सिंह ने बताया कि वर्ष 2022 में ‘युवा राजदूत’ के रूप में बांग्लादेश में भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व का क्षण था, जहां उन्हें सम्मानजनक स्वागत मिला। भाषण के अंत में उन्होंने सभी युवाओं को ‘विकसित भारत 2047’ के निर्माण का संकल्प दिलाते हुए कहा, “हम भारतीय युवा यह शपथ लेते हैं कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना पूरा योगदान देंगे। कार्यक्रम का समापन ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ हुआ। यह जानकारी नेहरू युवा अधिकारी ने दी है।

Also Read- पश्चिम बंगाल चुनाव में हिंसा पर कांग्रेस का कड़ा प्रहार: उदित राज ने चुनावी प्रक्रिया की शुचिता पर उठाए गंभीर सवाल।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow