Sambhal News: दिवाली पर पटाखों की दुकानें कहां लगेंगी? व्यापारियों की बढ़ी चिंता, 40 की जगह 18-20 दुकानों का दावा
दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही सम्भल में आतिशबाजी की दुकानों को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। दुकान
सम्भल: दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही सम्भल में आतिशबाजी की दुकानों को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। दुकान लगाने के लिए जगह निर्धारित किए जाने पर आतिशबाजी कारोबारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्याएं उठाईं और प्रशासन से सुरक्षित एवं सुविधाजनक स्थान पर दुकानें लगवाने की मांग की।
व्यापारी संतोष देवल का कहना है कि पहले कुरुक्षेत्र मैदान में करीब 35 से 40 दुकानें लगती थीं, लेकिन इस बार प्रशासन की ओर से 52 बीघा मैदान सहित दूसरी जगहों का विकल्प दिया जा रहा है। व्यापारियों का कहना है कि 52 बीघा मैदान में रात के समय सांप-बिच्छू का खतरा है और वहां ग्राहकों के पहुंचने में भी परेशानी होगी। इससे जान-माल का जोखिम और कारोबार में नुकसान होने की आशंका है। वहीं व्यापारी प्रिंस आर्या ने मकबरा रोड पर दुकानें लगवाने की मांग उठाई। उनका कहना है कि पिछले वर्षों में यहां दुकानें लगती रही हैं और यह स्थान ग्राहकों के लिए सुविधाजनक है। व्यापारियों के मुताबिक इस बार जहां पहले 18 से 20 दुकानें लगती थीं, वहीं अब केवल 14 लाइसेंस बनाए जा रहे हैं। व्यापारियों ने नए नियमों पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि 10 फुट का खाली स्थान छोड़ने और दुकानों की नई व्यवस्था के चलते पहले के मुकाबले दुकानें कम हो जाएंगी। मामले में सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने बताया कि इस वर्ष दीपावली पर पटाखों की बिक्री के लिए चन्दौसी रोड स्थित कुरुक्षेत्र मैदान और हयातनगर के मोहल्ला शाहजीपुरा में नुसरत इलाही मकबरा स्थित मैदान चिन्हित किए गए हैं।
Also Read- पुण्यतिथि 20 जुलाई पर विशेष: गुमनाम युवा क्रांतिकारी- बटुकेश्वर दत्त
What's Your Reaction?

