लखनऊ में विज्ञान भारती का स्थापना दिवस समारोह, अवध विज्ञान भारती की वेबसाइट लॉन्च
लखनऊ के सीएसआईआर-आईआईटीआर में विज्ञान भारती का स्थापना दिवस समारोह आयोजित। स्वदेशी वैज्ञानिक चिंतन पर जोर, अवध विज्ञान भारती की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च।
भारतीय ज्ञान परंपरा को समकालीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी के साथ जोड़ने तथा समाज में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ विज्ञान भारती का स्थापना दिवस समारोह सीएसआईआर- भारतीय विषविज्ञान अनुसंधान संस्थान परिसर में संपन्न हुआ
समारोह के दौरान अवध विज्ञान भारती की आधिकारिक वेबसाइट का औपचारिक लोकार्पण किया गया

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख वक्ताओं ने संगठन के राष्ट्रीय विजन को साझा करते हुए समाज में तर्कसंगत सोच और स्वदेशी तकनीकी विकास को समय की मुख्य आवश्यकता बताया
कार्यक्रम का संचालन सौरव तोमर ने किया और आशीष द्विवेदी ने आभार व्यक्त किया
What's Your Reaction?

