Ghaziabad News: गाजियाबाद में आबकारी विभाग पर बड़ा एक्शन! जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार सस्पेंड, नाइट क्लबों में अवैध शराब परोसने का मामला

प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल के निर्देश पर शासन ने कर्तव्यों में घोर लापरवाही

By INA News Desk
Oct 30, 2026 - 23:37
13 Views
Ghaziabad News: गाजियाबाद में आबकारी विभाग पर बड़ा एक्शन! जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार सस्पेंड, नाइट क्लबों में अवैध शराब परोसने का मामला
Advertisement
Advertisement
  • आबकारी मंत्री के निर्देश पर गाजियाबाद के जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार तत्काल प्रभाव से निलंबित
  • नाइट क्लबों व बार में बिना लाइसेंस अवैध रूप से शराब परोसने और गैर-प्रांतीय मदिरा की बिक्री पर हुई बड़ी कार्रवाई
  • निलंबन अवधि में आबकारी आयुक्त कार्यालय प्रयागराज से रहेंगे संबद्ध; उप आबकारी आयुक्त मेरठ को सौंपी गई जांच

लखनऊ: प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल के निर्देश पर शासन ने कर्तव्यों में घोर लापरवाही, अवैध मदिरा की बिक्री पर अंकुश लगाने में विफलता तथा सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन के मामले में गाजियाबाद के जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही उनके विरुद्ध उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली के तहत अनुशासनिक एवं विभागीय कार्यवाही संस्थित कर दी गई है। इस संबंध में शासन द्वारा शुक्रवार को विधिवत कार्यालय-आदेश जारी कर दिया गया।

शासनादेश के अनुसार, जनपद गाजियाबाद के विभिन्न नाइट क्लबों, बार एवं रेस्टोरेंट्स की कार्यप्रणाली को लेकर मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए अपर जिलाधिकारी (नगर), गाजियाबाद की अध्यक्षता में नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी सदर एवं तहसीलदार सदर की एक संयुक्त प्रशासनिक टीम गठित की गई थी। संयुक्त टीम द्वारा किए गए औचक निरीक्षण एवं सघन जांच में कई गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं।

जांच के दौरान पाया गया कि जनपद के कतिपय नाइट क्लबों एवं बार में बिना 'ओकेजनल बार लाइसेंस' लिए अवैध रूप से मदिरा परोसी जा रही थी। इसके अलावा, नियमों को ताक पर रखकर अन्य प्रांतों की सीमा में बिक्री हेतु अनुमन्य शराब की भी अवैध रूप से बिक्री कराई जा रही थी। जिला आबकारी अधिकारी के पद पर रहते हुए इन गंभीर वित्तीय व प्रशासनिक अनियमितताओं को रोकने में विफल रहने पर संजय कुमार को उत्तर प्रदेश राजकीय कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन का प्रथमदृष्टया दोषी पाया गया।

संजय कुमार निलंबन अवधि के दौरान  मुख्यालय कार्यालय आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज में संबद्ध रहेंगे। इस प्रकरण में अनुशासनिक तथा विभागीय जांच संपन्न कराने के लिए मेरठ के उप आबकारी आयुक्त को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

Also Read- Guwahati Hotel Firing - गुवाहाटी के होटल में खूनी खेल: मालिक और लीज संचालक के विवाद में 5 लोगों की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement