Sambhal News: जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर… सम्भल में आज पदयात्रा का ऐलान, पुलिस-पीएसी तैनात
सम्भल में आज हरिहर मंदिर मुक्ति अभियान के तहत प्रस्तावित पदयात्रा को लेकर माहौल गर्म है। मां श्री कैला देवी धाम के महंत ऋषिराजगिरी ने
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल में आज हरिहर मंदिर मुक्ति अभियान के तहत प्रस्तावित पदयात्रा को लेकर माहौल गर्म है। मां श्री कैला देवी धाम के महंत ऋषिराजगिरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर 19 नवंबर को पदयात्रा निकालने का ऐलान किया था। यह पदयात्रा मां श्री कैला देवी धाम से शुरू होकर विवादित स्थल शाही जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर तक जाने की घोषणा की गई है।
अंतरराष्ट्रीय हरिहर सेना के तत्वावधान में आयोजित इस पदयात्रा का नेतृत्व स्वयं महंत ऋषिराजगिरी करेंगे। पदयात्रा के ऐलान के बाद सम्भल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में बैरिकेडिंग कर पुलिस फोर्स तैनात की है। सुरक्षा के मद्देनजर आरआरएफ, पीएसी और कई थानों की स्थानीय पुलिस को लगाया गया है। प्रशासन किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। हालांकि, सम्भल पुलिस प्रशासन की ओर से पदयात्रा को अभी तक अनुमति नहीं दी गई है। ऐसे में बिना अनुमति घोषित पदयात्रा को लेकर पुलिस की निगरानी बढ़ गई है और आज सम्भल में सुरक्षा व्यवस्था के बीच घटनाक्रम पर सबकी नजरें टिकी हैं।
Also Click : Lucknow : पहले ठप थी भर्ती, योगी सरकार ने 33 हजार से अधिक माध्यमिक शिक्षकों को किया नियुक्त
What's Your Reaction?

