Sambhal News: पदयात्रा के ऐलान पर जामा मस्जिद के सदर का बड़ा बयान, बोले- प्रशासन रोके ऐसा आवाहन, भाईचारा बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं

शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर को लेकर एक बार फिर सम्भल का माहौल गरमा गया है। 19 नवंबर को प्रस्तावित पदयात्रा

By INA News Desk
Nov 18, 2026 - 14:26
3 Views
Sambhal News: पदयात्रा के ऐलान पर जामा मस्जिद के सदर का बड़ा बयान, बोले- प्रशासन रोके ऐसा आवाहन, भाईचारा बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं
जफर अली, सदर शाही जामा मस्जिद सम्भल
Advertisement
Advertisement

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल। शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर को लेकर एक बार फिर सम्भल का माहौल गरमा गया है। 19 नवंबर को प्रस्तावित पदयात्रा और हरिहर मंदिर के द्वार खोलने के ऐलान पर शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से पदयात्रा के किसी भी आवाहन को रोकने और इसकी अनुमति नहीं देने की मांग की है।

जफर अली ने कहा कि सोशल मीडिया पर पदयात्रा को लेकर संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं। धारा 163 बीएनएस लागू होने के बावजूद इस तरह के आयोजन की बात करना निंदनीय है। उनका आरोप है कि इस तरह के बयान समाज को बांटने और आपसी भाईचारा खत्म करने की कोशिश हैं। उन्होंने शाही जामा मस्जिद की तस्वीर लगाकर प्रचार-प्रसार करने को भी गैरकानूनी और अराजकता फैलाने वाला बताया। मस्जिद के सदर ने कहा कि शाही जामा मस्जिद करीब 500 साल से सम्भल में मौजूद है और उन्हें अदालत से इंसाफ मिलने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने दावा किया कि अदालत का फैसला मस्जिद के हक में आएगा। आखिर में जफर अली ने सम्भल की जनता से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और शहर में अमन, शांति और भाईचारा बनाए रखें, ताकि सम्भल की तरक्की का रास्ता खुला रहे।

Also Click : Hathras : सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ, डीएम सत्यप्रकाश पटेल ने प्रचार वाहनों व बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना; 30 नवंबर तक चलेगा अभियान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement