Sambhal News: सम्भल में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण शुरू, 16 दिसंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम; 4 जनवरी को आएगी फाइनल सूची

18 साल के युवाओं को मतदाता बनने का मौका, 14.13 लाख से ज्यादा मतदाताओं की सूची का होगा सत्यापन; डीएम अंकित

By INA News Desk
Nov 17, 2026 - 19:50
7 Views
Sambhal News: सम्भल में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण शुरू, 16 दिसंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम; 4 जनवरी को आएगी फाइनल सूची
Advertisement
Advertisement

उवैस दानिश, सम्भल

  • 18 साल के युवाओं को मतदाता बनने का मौका, 14.13 लाख से ज्यादा मतदाताओं की सूची का होगा सत्यापन; डीएम अंकित खण्डेलवाल ने राजनीतिक दलों से बीएलए नियुक्त करने की अपील की 

सम्भल: जिले में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मतदाता सूची को दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 का आगाज हो गया है। 17 नवंबर से शुरू हुई इस प्रक्रिया के तहत 16 दिसंबर 2026 तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, कटवाने और संशोधन कराने के लिए दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी।

मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों और प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करने और मतदाता सूची की जांच में सक्रिय सहयोग करने की अपील की। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि 1 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा मतदाता बनने के पात्र होंगे। इसके अलावा 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी फार्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिले में वर्तमान में आंशिक बिलारी सहित कुल 14,13,608 मतदाता हैं। इनमें 7,74,484 पुरुष, 6,39,058 महिला और 66 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। जिले में पहले 1862 मतदेय स्थल थे, जिनकी संख्या घटकर अब 1847 रह गई है। वहीं मतदान केंद्रों की संख्या 952 है। मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इन दिनों बीएलओ मतदान केंद्रों पर मौजूद रहकर नागरिकों से दावे और आपत्तियां प्राप्त करेंगे। डीएम ने राजनीतिक दलों से बीएलए और बीएलओ की बैठक कराकर सूची में मिली खामियों को समय रहते दूर कराने को कहा। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 28 दिसंबर तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण होगा, जबकि 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। बैठक में सपा जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ, भाजपा जिलाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह रिंकू सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Also Read- BJP Padyatra In Gorakhpur - 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा का दूसरा दिन, गोरखपुर में CM योगी और नितिन नवीन का सियासी शंखनाद

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement