BLO Training Hardoi: हरदोई में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर 456 बूथों के BLO और सुपरवाइजर को दिया गया प्रशिक्षण

17 नवंबर से शुरू होगी मतदाता सूची के ड्राफ्ट प्रकाशन के साथ दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की प्रक्रिया, शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश

By INA News Desk
Nov 17, 2026 - 13:43
4 Views
BLO Training Hardoi: हरदोई में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर 456 बूथों के BLO और सुपरवाइजर को दिया गया प्रशिक्षण
Advertisement
Advertisement

हरदोई। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल पाण्डेय के आदेशानुसार तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपाली भार्गव के निर्देश पर मंगलवार को तहसील सदर सभागार में 156-हरदोई विधानसभा क्षेत्र के सभी 456 बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) एवं सुपरवाइजर का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी गुलाब चन्द्र ने सभी BLO और सुपरवाइजर को निर्देशित किया कि 17 नवंबर 2026 को मतदाता सूची के ड्राफ्ट प्रकाशन के साथ ही दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। उन्होंने विशेष अभियान के दौरान सभी मतदेय स्थलों पर शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन के लिए भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार टेबल टॉक एक्सरसाइज की जाए और दो दिनों के भीतर सत्यापन कार्य पूरा किया जाए। सभी BLO प्रतिदिन BLO ऐप पर लॉगिन करेंगे तथा प्राप्त होने वाले फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 की जांच कर उन्हें BLO ऐप के माध्यम से डिजिटल करेंगे। इसके साथ ही संबंधित सूचियां फॉर्म-9, 10 एवं 11 में तैयार कर उनकी प्रतियां निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को अपने स्तर से सत्यापन कार्य की नियमित निगरानी करने को कहा गया। वहीं, सुपरवाइजर को निर्देशित किया गया कि सभी बूथ लेवल अधिकारियों को मतदाता सूची की प्रतियां तत्काल उपलब्ध कराई जाएं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में नायब तहसीलदार सदर ममता सिंह, प्रमेय कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी ब्लॉक बावन राकेश कुमार सहित अन्य सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, बड़ी संख्या में सुपरवाइजर एवं बूथ लेवल अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read : UP Assembly Election 2027: सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे की अटकलों के बीच रविदास मेहरोत्रा का बड़ा बयान, बोले- यूपी में अकेले ही बन रही सपा की सरकार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement