Hardoi News: हरदोई में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 17 और 24 अक्टूबर को विशेष कैंप, बीएलओ को दिए निर्देश
उपजिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र की अध्यक्षता में तहसील सदर के सभागार में बीएलओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
Hardoi: उपजिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र की अध्यक्षता में तहसील सदर के सभागार में बीएलओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने सभी बीएलओ को अवगत कराया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की विधानसभा निर्वाचक नामवली में पंजीकरण से छूटे हुए एवं प्रथम बार/युवा निर्वाचकों के नाम सम्मिलित किये जाने के संबंध में सम्प्रति चल रहे विशेष अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत कोई मतदाता न छूटे के उद्देश्य को साकार करने के लिए पात्र नागरिकों को शतप्रतिशत मतदाता सूची में सम्मिलित किये जाने हेतु प्रदेश में दिनांक 17.10.2026 (शनिवार) एवं दिनांक 24.10.2026 (शनिवार) को विशेष कैम्प आयोजित किया गया है।
उन्होने निर्देश दिए कि प्रत्येक मतदेय स्थल पर बूथ लेवल अधिकारी की प्रातः 10.00 बजे से अपराह्न 04.00 बजे तक उपस्थित रहेंगे। समस्त बीएलओ के पास पर्याप्त संख्या में फार्म-6 तथा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 10.04.2026 को प्रकाशित अन्तिम निर्वाचक नामावली एवं उसके पश्चात की समस्त पूरक सूचियों की उपलब्धता रहेगी। विशेष कैम्प दिवस को प्रत्येक मतदान केन्द्र पर एक हेल्प डेस्क भी बनायी जायेगी जो मतदाताओं को फार्म भरने में सहायता करेगी। उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देशित किया कि निर्धारित समय से बूथों पर उपस्थित होकर आयोग के निर्देशानुसार प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करे।
What's Your Reaction?



