Sandila News: संडीला में अधिवक्ताओं के बीच पहुंचे जीपी सिंह राना, बोले- विधायक बना तो वकीलों के लिए बनवाऊंगा आधुनिक भवन

संडीला विधानसभा से भाजपा टिकट के दावेदार एवं भाजपा नेता गोविंद प्रताप सिंह उर्फ जीपी सिंह राना ने बुधवार को पुरानी

By INA News Desk
Nov 4, 2026 - 21:52
4 Views
Sandila  News: संडीला में अधिवक्ताओं के बीच पहुंचे जीपी सिंह राना, बोले- विधायक बना तो वकीलों के लिए बनवाऊंगा आधुनिक भवन
Advertisement
Advertisement

रिपोर्टर : मुकेश सिंह सोमवंशी

संडीला (हरदोई)। संडीला विधानसभा से भाजपा टिकट के दावेदार एवं भाजपा नेता गोविंद प्रताप सिंह उर्फ जीपी सिंह राना ने बुधवार को पुरानी तहसील स्थित अधिवक्ता भवन में विचार गोष्ठी आयोजित की। इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और विधायक बनने पर वकीलों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।

➡️ अधिवक्ताओं के लिए आधुनिक भवन बनवाने का वादा

जीपी सिंह राना ने कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी उन्हें संडीला विधानसभा से प्रत्याशी बनाती है और जनता के आशीर्वाद से वह विधायक बनते हैं तो अधिवक्ताओं की सुविधाओं को प्राथमिकता देंगे।

➡️ अधिवक्ताओं के बैठने के लिए आधुनिक हॉल का निर्माण कराया जाएगा।

➡️ पुरुष एवं महिला अधिवक्ताओं के लिए बैठने की समुचित और अलग व्यवस्था की जाएगी।

➡️ गर्मी में पेयजल की समस्या दूर करने के लिए वाटर कूलर लगवाया जाएगा।

➡️ अधिवक्ता भवन में शौचालय सहित अन्य जरूरी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे।

➡️ अधिवक्ता समिति को अशोक स्तंभ देकर किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान जीपी सिंह राना ने अधिवक्ता समिति को अशोक स्तंभ का स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं के समाधान में सहयोग का भरोसा जताया।

➡️ समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में अधिवक्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष मोहम्मद नसीम खां ने की। इस दौरान मंत्री नागेंद्र कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष कामता प्रसाद सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कुमार वर्मा, संयुक्त मंत्री शिवेंद्र कुमार सिंह, पुस्तकालय अध्यक्ष काशिफ इकबाल तथा कार्यकारिणी सदस्य वागीश कुमार द्विवेदी, कमर अहमद, कुमारी ज्योति और शाहरुख अहमद मौजूद रहे।

इसके अलावा राजेंद्र कुमार गुप्ता, पूर्व कोषाध्यक्ष सौरभ कुमार पांडेय, रामधन सिंह, सुरेश यादव, शौर्यवर्धन सिंह, विवेक द्विवेदी, नीरज मौर्य, पंकज त्रिपाठी, हेमंत मौर्य और मोहम्मद आरिफ समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

➡️ टिकट की दावेदारी के बीच अधिवक्ताओं से साधा संवाद

संडीला विधानसभा में भाजपा टिकट की दावेदारी के बीच जीपी सिंह राना का अधिवक्ताओं के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं और सुविधाओं पर चर्चा करना राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है। उन्होंने अधिवक्ताओं के लिए बेहतर कार्यस्थल और बुनियादी सुविधाओं का भरोसा देकर अपना एजेंडा सामने रखा।

Also Click : Lucknow : पहले ठप थी भर्ती, योगी सरकार ने 33 हजार से अधिक माध्यमिक शिक्षकों को किया नियुक्त

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement