Employment Fair: हरदोई रोजगार मेले में 1278 अभ्यर्थियों का चयन, 32 कंपनियों ने लिया हिस्सा

युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय, हरदोई की ओर से बुधवार, 4 नवंबर 2026 को सीएसएन

By INA News Desk
Nov 4, 2026 - 21:32
8 Views
Employment Fair: हरदोई रोजगार मेले में 1278 अभ्यर्थियों का चयन, 32 कंपनियों ने लिया हिस्सा
Advertisement
Advertisement

हरदोई। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय, हरदोई की ओर से बुधवार, 4 नवंबर 2026 को सीएसएन डिग्री कॉलेज, लखनऊ चुंगी में जनपद स्तरीय एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मिशन के अंतर्गत आयोजित इस मेले में 32 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया के बाद कुल 1278 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट/चयनित किया गया।

रोजगार मेले में एलआईसी, वीजी प्राइवेट लिमिटेड, जेपी प्राइवेट लिमिटेड, डीसीएम शुगर मिल हरियावां, एशियन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, टूकॉम और क्वेस कॉर्प सहित 32 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। मेले में लगभग 3015 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। कंपनियों के अधिकारियों ने युवाओं को अपनी कंपनी, कार्य की प्रकृति, वेतन एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी दी। इसके बाद इच्छुक अभ्यर्थियों ने कंपनियों के निर्धारित आवेदन प्रपत्र भरकर परीक्षा एवं साक्षात्कार की प्रक्रिया में भाग लिया। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 1278 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट/चयनित किया गया।

इस अवसर पर आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उत्तर प्रदेश शासन नितिन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला सेवायोजन अधिकारी ने रोजगार मेले के महत्व और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयासों पर अपने विचार व्यक्त किए। रोजगार मेले को सफल बनाने में जिला सेवायोजन कार्यालय के मुनेन्द्र कुमार, निशात अन्सारी, श्रवण कुमार गुप्ता, अल्का वर्मा, अमिता सिंह, राजेश्वर दयाल, हरि शंकर, पवन कुमार, औसाफ हुसैन सहित अन्य कर्मचारियों ने सहयोग किया। आईटीआई एवं सीएसएन कॉलेज, हरदोई के कर्मचारियों का भी आयोजन में पूर्ण सहयोग रहा।

Also Read- जमुई छेड़छाड़ कांड पर मंत्री श्रवण कुमार की दो टूक: 'घटना दुखद, लेकिन यह छिटपुट मामला; दोषियों को किसी हाल में नहीं बख्शेंगे'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement