Rojgar Mela Hardoi: ज्ञानदीप डिग्री कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन, 342 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट/चयनित

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा आज दिनॉकः 23.09.20265 को ज्ञानदीप डिग्री कालेज

By INA News Desk
Sep 23, 2026 - 19:11
8 Views
Rojgar Mela Hardoi: ज्ञानदीप डिग्री कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन, 342 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट/चयनित

Hardoi: जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा आज दिनॉकः 23.09.20265 को ज्ञानदीप डिग्री कालेज टड़ियावा, हरदोई में रोजगार मिशन व सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेले में 11 कंम्पनियों ने प्रतिभाग किया। उक्त आयोजित रोजगार मेले में लगभग 662 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। कम्पनी के अधिकारियों ने उपस्थित अभ्यर्थियों को कम्पनी एवं उससे सम्बन्धित कार्य तथा प्राप्त वेतन व भत्ते के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया।

इच्छुक अभ्यर्थियों ने आवेदन के रूप में कम्पनी द्वारा निर्धारित प्रपत्र को भरकर परीक्षा/साक्षात्कार में भाग लिया। साक्षात्कार के उपरान्त 342 अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट / चयनित किया गया। इस अवसर पर टड़ियावों ब्लाक के ब्लाक प्रमुख रवि प्रकाश जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला सेवायोजन अधिकारी ने रोजगार मेले पर अपने विचार व्यक्त किया। रोजगार मेले को सफल बनाने में कार्यालय एवं विद्यालय के कर्मचारियों ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

Also Click : सम्भल में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार चालान से मचा हड़कंप; 250 वाहन सीज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow