मस्तान शाह बाबा के उर्स का आगाज, आज मिलाद तो कल से सजेगी महफिल-ए-समां
सम्भल के मंडी किशनदास सराय में मस्तान शाह बाबा और दोस्त मियां का चार दिवसीय उर्स शुरू। मिलाद शरीफ के बाद महफिल-ए-समां और कुल शरीफ का होगा आयोजन।
Report : उवैस दानिश, सम्भल
मंडी किशनदास सराय गांव में मस्तान शाह बाबा और दोस्त मियां की याद में चार दिवसीय उर्स का आगाज हो गया है। उर्स को लेकर जायरीन और अकीदतमंदों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

उर्स के पहले दिन मिलाद शरीफ की महफिल सजाई जा रही है, जिसमें अकीदतमंदों ने शिरकत कर दुआएं मांगीं। उर्स के आयोजक जहीर वारसी ने बताया कि यह उर्स दशकों से आयोजित होता आ रहा है।

कार्यक्रम के तहत 23 सितंबर को मिलाद शरीफ की महफिल आयोजित की जाएगी। इसके बाद 24 और 25 सितंबर को ईशा की नमाज के बाद महफिल-ए-समां और कव्वाली का आयोजन होगा।

इसमें मशहूर कव्वाल फहीम वारसी और राजा कव्वाल अपनी कव्वालियों से समां बांधेंगे। उर्स के अंतिम दिन 26 सितंबर को सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी।

आयोजकों के मुताबिक कुल शरीफ में अकीदतमंदों के लिए विशेष दुआएं की जाएंगी। आयोजक जहीर वारसी ने बताया कि कार्यक्रम गांव मंडी किशनदास सराय स्थित अल-कादिर स्कूल के पास आयोजित किया जा रहा है। चार दिवसीय उर्स को लेकर आयोजन स्थल पर तैयारियां की गई हैं। आयोजकों ने उर्स में पहुंचने वाले अकीदतमंदों से कार्यक्रम में शामिल होकर दुआओं में शरीक होने की अपील की है।
Also Click : Hardoi News: निराश्रित गोवंश संरक्षण को लेकर सख्ती, प्रमुख मार्गों से गोवंशों को आश्रय स्थलों में पहुंचाने के निर्देश
What's Your Reaction?