Hardoi News: निराश्रित गोवंश संरक्षण को लेकर सख्ती, प्रमुख मार्गों से गोवंशों को आश्रय स्थलों में पहुंचाने के निर्देश

विगत दिवस विकास भवन सभागार, हरदोई में मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल की अध्यक्षता में निराश्रित गोवंश संरक्षण योजना

By INA News Desk
Sep 23, 2026 - 18:22
5 Views
Hardoi News: निराश्रित गोवंश संरक्षण को लेकर सख्ती, प्रमुख मार्गों से गोवंशों को आश्रय स्थलों में पहुंचाने के निर्देश

Hardoi News: विगत दिवस विकास भवन सभागार, हरदोई में मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल की अध्यक्षता में निराश्रित गोवंश संरक्षण योजना के अन्तर्गत मॉडल गौशाला, नन्दी गौशाला, सी०सी०टी०वी० कैमरा, हरा-चारा उत्पादन तथा 50 एवं 100 गोवंश से कम संख्या वाले गोवंश आश्रय स्थलों के संबंध में समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सण्डीला एवं बिलग्राम रोड जैसे प्रमुख राजमार्गों के आस-पास विशेष अभियान चलाकर निराश्रित गोवंशों को तत्काल गोवंश आश्रय स्थलों में सुरक्षित संरक्षित कराया जाए। 

मुख्यमंत्री निराश्रित/बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना अन्तर्गत जनपद को निर्धारित 1,234 गोवंश सुपुर्दगी के लक्ष्य को सभी उप मुख्य/पशु चिकित्सा अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी प्राथमिकता पर पूरा करें। गोवंश आश्रय स्थलों में संरक्षित प्रत्येक गोवंश हेतु 10 किग्रा हरा चारा सुनिश्चित करने के लिए जनपद की अतिरिक्त 1,200 हेक्टेयर भूमि पर हरा-चारा बुआई हेतु नए अनुबंध किए जाएं। इसके साथ ही, 50 से कम गोवंश से कम संख्या वाले गोवंश आश्रय स्थलों को बंद कर गोवंशों को बड़ी गोवंश आश्रय स्थलों में शिफ्ट किया जाए। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से वर्मीकम्पोस्ट खाद, 20,000 गोबर के दीये व मूर्तियां तैयार कराई जाएं। आगामी 12 अक्टूबर के निरीक्षण से पूर्व सभी ब्लॉकों में चयनित मॉडल गोवंश आश्रय स्थलों में मानक के अनुरूप व्यवस्था दुरुस्त की जाए तथा सभी सीसीटीवी कैमरे कल तक अनिवार्य रूप से एक्टिवेट किए जाएं। बैठक में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी तथा उप/पशु चिकित्सा अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Also Read- UP Police Constable to SI Recovery: सिपाही से दरोगा बने 1700 जवानों को बड़ा झटका, जॉइनिंग से पहले 7.34 लाख रुपये जमा करने का नोटिस

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow