Hardoi News: सांडी में बीईओ-एचएम बैठक आयोजित, ‘प्रोजेक्ट ज्ञानोदय’ बुकलेट का हुआ लोकार्पण

विकास खंड सांडी में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में बीईओ-एचएम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विकास

By INA News Desk
Sep 23, 2026 - 18:32
5 Views
Hardoi News: सांडी में बीईओ-एचएम बैठक आयोजित, ‘प्रोजेक्ट ज्ञानोदय’ बुकलेट का हुआ लोकार्पण

सांडी/हरदोई। विकास खंड सांडी में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में बीईओ-एचएम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विकास खंड के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। बैठक में विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने, बच्चों के अधिगम स्तर में सुधार, निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति, नामांकन वृद्धि तथा विद्यालयों में नियमित शैक्षणिक गतिविधियों को प्रभावी बनाने सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि निपुण भारत मिशन के तहत प्रत्येक बच्चे को उसकी कक्षा के अनुरूप बुनियादी भाषा एवं गणितीय दक्षताओं से जोड़ना प्राथमिकता है। इसके लिए प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक नियमित रूप से बच्चों के अधिगम स्तर का आकलन करें और जिन बच्चों को अतिरिक्त सहयोग की आवश्यकता है, उन पर विशेष ध्यान देते हुए व्यक्तिगत एवं सामूहिक प्रयास करें।

उन्होंने कहा कि विद्यालय में केवल पाठ्यक्रम पूरा करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि प्रत्येक बच्चा पढ़ना, समझना, लिखना और गणितीय अवधारणाओं को व्यवहार में प्रयोग करना सीख सके। उन्होंने शिक्षकों से कक्षा शिक्षण को रोचक एवं गतिविधि आधारित बनाने तथा बच्चों की सहभागिता बढ़ाने का आह्वान किया।

प्रोजेक्ट ज्ञानोदय बुकलेट का लोकार्पण

बैठक के दौरान बीईओ डॉ सुनील कुमार  के  निर्देशन  में  तैयार ‘प्रोजेक्ट ज्ञानोदय’ बुकलेट का लोकार्पण भी किया गया। बुकलेट का उद्देश्य विद्यार्थियों में नियमित अध्ययन की आदत विकसित करने तथा प्रतिदिन नए ज्ञान से जोड़ने के साथ शिक्षकों को प्रभावी शिक्षण में सहयोग प्रदान करना है। बुकलेट में बच्चों के स्तर के अनुरूप प्रश्न एवं ज्ञानवर्धक सामग्री को शामिल किया गया है, जिससे विद्यार्थियों के सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

डॉ. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रकार की शैक्षिक सामग्री बच्चों में सीखने की जिज्ञासा बढ़ाने में सहायक होगी। उन्होंने प्रधानाध्यापकों से बुकलेट का विद्यालयों में प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने तथा बच्चों को नियमित रूप से इसका अभ्यास कराने की अपील की।

बैठक में विद्यालयों में शिक्षण की गुणवत्ता, बच्चों की शैक्षिक प्रगति, आधारभूत सुविधाओं, नामांकन वृद्धि, विद्यालय प्रबंधन समिति की सक्रियता तथा अभिभावकों की सहभागिता जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने प्रधानाध्यापकों से विद्यालयों की आवश्यकताओं और चुनौतियों की नियमित समीक्षा करते हुए समयबद्ध तरीके से सुधारात्मक कार्य करने को कहा।

खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यदि विद्यालय स्तर पर प्रत्येक बच्चे की सीखने की जरूरत को समझकर सामूहिक प्रयास किए जाएं तो निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से हासिल किया जा सकता है। बैठक में  एआरपी आदर्श अवस्थी, प्रभाकर मिश्र, शेरपाल, रामबरन, मो. इरफान  नोडल शिक्षक शाहीन अख्तर  तेज  बहादुर, नीरज  कुमार, अवधेश  कुमार, प्रधानाध्यापक नीलम देवी, ममता देवी,कुबरा नाज, देवेन्द्र  तिवारी, प्रांजल  तिवारी क्वालिटी कॉर्डिनेटर अनुज सिंह,ब्लॉक एमआई एस विकास शर्मा ,कार्यालय सहायक रवि प्रताप सिंह,ललित त्रिपाठी आदि मौजूद रहे l

Also Read- UP Police Constable to SI Recovery: सिपाही से दरोगा बने 1700 जवानों को बड़ा झटका, जॉइनिंग से पहले 7.34 लाख रुपये जमा करने का नोटिस

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow