Hardoi: बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में डीएम सख्त, गुणवत्ता, नामांकन और डीबीटी पर दिया जोर

स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों

Jul 30, 2026 - 17:23
25 Views
Hardoi: बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में डीएम सख्त, गुणवत्ता, नामांकन और डीबीटी पर दिया जोर

Hardoi: स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य सुनिश्चित किये जाए। जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमित रूप से विद्यालयों के निरिक्षण किये जाए। निरीक्षण के दौरान यथासंभव एसएमसी की बैठकें भी आयोजित की जाए।

लक्ष्य के अनुरूप नामांकन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिए। उन्होंने कहा कि डीबीटी के माध्यम से देय राशि समय से अंतरित की जाय। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय। इसके लिए उपलब्ध संसाधनों एवं सीएसआर के माध्यम से भी कार्ययोजना बनाते हुये कार्यवाही की जाय। गोद लिए विद्यालयों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि छात्र संख्या एवं मानकों के अनुसार शिक्षकों की तैनाती की जाय। बैठक के दौरान प्राचार्य डायट रामेन्द्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया उपाध्याय सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- UP Election 2027: असदुद्दीन ओवैसी के गठबंधन ऑफर पर बोले अखिलेश यादव, जानिए क्या है सपा का रुख

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow