Hardoi: विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सभी की जिम्मेदारी: डॉ. सुनील कुमार, बीईओ बैठक में नवोदय व एनएमएमएस परीक्षा तैयारी पर जोर

सांडी स्थित ब्लाक सभागार में बुधवार को बीईओ एचएम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी

Jul 29, 2026 - 18:53
22 Views
Hardoi: विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सभी की जिम्मेदारी: डॉ. सुनील कुमार, बीईओ बैठक में नवोदय व एनएमएमएस परीक्षा तैयारी पर जोर
विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सभी की जिम्मेदारी: डॉ. सुनील कुमार, बीईओ बैठक में नवोदय व एनएमएमएस परीक्षा तैयारी पर जोर

Hardoi: सांडी स्थित ब्लाक सभागार में बुधवार को बीईओ एचएम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. ने की। इसमें विकासखंड के सभी परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक  उपस्थित रहे। बैठक के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयवार शैक्षिक एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करते हुए विभागीय योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निपुण विद्यालय अभियान के अंतर्गत नवीन छात्र-छात्राओं का नामांकन बढ़ाने, विद्यार्थियों की अपार आईडी समयबद्ध रूप से तैयार कराने तथा कक्षा 5 से 6 एवं कक्षा 8 से 9 में उत्तीर्ण विद्यार्थियों का अगली कक्षा में
शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित कर प्रमोशन की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, नियमित उपस्थिति, अभिलेखों के अद्यतन रखरखाव तथा विभागीय निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी  श्री सिंह  ने कहा कि सभी प्रधानाध्यापक निर्धारित समय-सीमा के भीतर लंबित कार्यों को पूरा करें, जिससे विद्यार्थियों को शासन की योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके l साथ ही उन्होंने नवोदय व राष्ट्रीय आय आधारित परीक्षा के लिए बच्चों की तैयारी के निर्देश भी दिए और कहा कि विद्यालय के विकास में सभी की भूमिका बराबर है l प्रधानाध्यापक शिक्षकों के साथ मिलकर कार्य विभाजन विभाजन कर शैक्षणिक स्तर को सुधारे व विभागीय कार्य को गति देl
     इस अवसर पर देवेन्द्र तिवारी, राजपाल, मो.अफजाल ,अजीत शुक्ल, अमन श्रीवास्तव, तेज बहादुर, सुनील कुमार, शाहीन अख्तर, नीलम देवी, संतोष, रत्ना त्रिपाठी आदि रहे l

Also Click : UP Education News: यूपी के प्राथमिक स्कूलों में चलेगा कैच-अप शिक्षण अभियान, बच्चों का पढ़ाई का स्तर सुधारने की तैयारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow