Hardoi: गुरु पूर्णिमा पर संत सेवा शिव आश्रम पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती व पीके वर्मा, संतों का लिया आशीर्वाद
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य व भारतीय जनता पार्टी
हरदोई: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य व भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री पीके वर्मा ने हरपालपुर क्षेत्र के रानीखेड़ा स्थित संत सेवा शिव आश्रम मे बाबा नीम करौरी महाराज एवं सिद्ध शक्ति श्रवण देवी मंदिर मे माँ श्रवण देवी के दिव्य दर्शन कर, विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इसी क्रम मे अध्यक्ष प्रेमावती एवं क्षेत्रीय महामंत्री पीके वर्मा ने कर्मयोगी संत बच्चा बाबा एवं कृपालु साधक डॉ. राजेंद्र दत्त मिश्रा से शिष्टाचार भेंट कर, उनका आशीर्वाद एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त किया।
उन्होंने गुरु परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है। गुरु का सान्निध्य मनुष्य के जीवन को ज्ञान, संस्कार एवं आध्यात्मिक चेतना से आलोकित करता है। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रेमावती एवं पीके वर्मा ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का पर्व हमें अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देता है। संतों का सान्निध्य समाज में सेवा, समरसता, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य करता है। उन्होंने समस्त जनपदवासियों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएँ देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
Also Click : UP Education News: यूपी के प्राथमिक स्कूलों में चलेगा कैच-अप शिक्षण अभियान, बच्चों का पढ़ाई का स्तर सुधारने की तैयारी
What's Your Reaction?




