Hardoi: जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने सदस्य लालाराम राजपूत के आवास पहुंचकर जाना कुशलक्षेम

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने गुरुवार को शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम परियल पहुंचकर जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत एवं

Jun 11, 2026 - 18:10
30 Views
Hardoi: जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने सदस्य लालाराम राजपूत के आवास पहुंचकर जाना कुशलक्षेम
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने सदस्य लालाराम राजपूत के आवास पहुंचकर जाना कुशलक्षेम

हरदोई। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने गुरुवार को शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम परियल पहुंचकर जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत एवं उनके परिजनों से भेंट की तथा उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर हालचाल लिया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। भेंट कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष ने क्षेत्र के विकास कार्यों और जनसमस्याओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर भाजपा के सदस्य राष्ट्रीय परिषद एवं अनुसूचित मोर्चा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री पी.के. वर्मा, शाहाबाद ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा, प्रतिनिधि टोडरपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्यामू त्रिवेदी सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Also Read- Hardoi: सड़क हादसे में घायल सेल्समैन की 13वें दिन मौतः हरदोई में 29 मई को मेंडू गांव के पास हुआ था हादसा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow