हरदोई में सजा भव्य सावन-तीज मेला, इनर व्हील क्लब D.O.D. की प्रदर्शनी का जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने किया शुभारंभ

इनर व्हील क्लब ऑफ हरदोई डी.ओ.डी. द्वारा सावन की फुहारों और तीज के पावन अवसर पर अध्यक्ष सोनिया मिश्रा के नेतृत्व में

Aug 5, 2026 - 12:21
88 Views
हरदोई में सजा भव्य सावन-तीज मेला, इनर व्हील क्लब D.O.D. की प्रदर्शनी का जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने किया शुभारंभ
हरदोई में सजा भव्य सावन-तीज मेला, इनर व्हील क्लब D.O.D. की प्रदर्शनी का जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने किया शुभारंभ

Hardoi: इनर व्हील क्लब ऑफ हरदोई डी.ओ.डी. द्वारा सावन की फुहारों और तीज के पावन अवसर पर अध्यक्ष सोनिया मिश्रा के नेतृत्व में एक भव्य प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती जी ने विधि-विधान से रिबन काटकर और गणेश पूजन के साथ किया।प्रदर्शनी में देश के विभिन्न शहरों से आए विक्रेताओं ने अपने स्टॉल लगाए।

मेले में आधुनिक, फैंसी और पारंपरिक परिधानों का बेहद खूबसूरत कलेक्शन देखने को मिला। इसके साथ ही महिलाओं ने ट्रेंडी फुटवियर और आकर्षक ज्वेलरी की जमकर खरीदारी की। स्वाद और सेहत के संगम को दर्शाते हुए लगाए गए फूड स्टॉल्स पर भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इनर व्हील क्लब हर वर्ष इस तरह की प्रदर्शनियों का आयोजन करता आ रहा है और भविष्य में भी समाज को जोड़ने वाले ऐसे सांस्कृतिक व व्यावसायिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

अध्यक्ष सोनिया मिश्रा ने कहा कि प्रदर्शनी में बिक्री के लिए रखे गए सभी सामान उत्तम गुणवत्ता के हैं, जिन्हें शहरवासियों द्वारा खूब सराहा जा रहा है। उन्होंने इस आयोजन को 'नारी शक्ति का अनूठा संगम' करार दिया। प्रदर्शनी की मुख्य खासियत यह रही कि अधिकांश स्टॉल्स का संचालन महिला उद्यमियों द्वारा ही किया गया, जिसने महिला सशक्तिकरण की एक सुंदर मिसाल पेश की।

शुभारंभ के समय चार्टर प्रेसिडेंट मिसेज चित्रा बाजपेई, अनुराधा मिश्रा जी, वाइस प्रेसिडेंट वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्य इन्द्रू शुक्ला जी, सी, जी,आर सुप्रिया सेठ ,जेड,पी,सी,व एडीटर राखी द्विवेदी सचिव प्रीती तिवारी, कोषाध्यक्ष सोहनी दीक्षित,आई, एस,ओ, नीलम सिंह, पूजा जैन, चित्रा मिश्रा जी निरमा जी रागिनी तिवारी, अनीता मिश्रा, सीमा गौर, शिल्पी रस्तोगी, पूजा अग्रवाल, शक्ति वाहिनी की अध्यक्ष निशा वाजपेई, बंदना गुप्ता,राशी शर्मा तथा  शहर की गणमान्य महिलाएं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Also Click : यूपी में छात्रवृत्ति योजना का समयबद्ध और पारदर्शी संचालन सुनिश्चित, नोडल अधिकारी किए जाएंगे तैनात

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow