Hardoi: इनर व्हील क्लब हरदोई शक्तिवाहिनी ने स्वच्छता, पोषण, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

इनर व्हील क्लब हरदोई शक्तिवाहिनी की ओर से कम्पोजिट विद्यालय तत्योरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में स्वच्छता, पोषण, शिक्षा

Jul 28, 2026 - 15:47
29 Views
Hardoi: इनर व्हील क्लब हरदोई शक्तिवाहिनी ने स्वच्छता, पोषण, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
इनर व्हील क्लब हरदोई शक्तिवाहिनी ने स्वच्छता, पोषण, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

हरदोई। इनर व्हील क्लब हरदोई शक्तिवाहिनी की ओर से कम्पोजिट विद्यालय तत्योरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में स्वच्छता, पोषण, शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और अभिभावकों में स्वस्थ जीवनशैली, शिक्षा तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम में लगभग 22 बच्चों एवं उनकी माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों को व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, नियमित शिक्षा के महत्व तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने और बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब की अध्यक्षा निशा बाजपेई ने की। इस अवसर पर क्लब की पूर्व अध्यक्षा वंदना गुप्ता, जोनल पदाधिकारी (ZPC), पूर्व अध्यक्षा IWC DOD हरदोई पारुल तिवारी सहित क्लब की अन्य सदस्याएँ भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों एवं महिलाओं को स्वच्छता किट वितरित की गई। साथ ही परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया गया।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मिथिलेश कुमारी एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने मिलकर स्वच्छ, स्वस्थ और हरित समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ-साथ बच्चों और महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह आयोजन सामाजिक जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक प्रेरणादायक एवं सराहनीय पहल साबित हुआ।

Also Read- हरदोई: शाहाबाद पुलिस ने किया घर में हुई चोरी का खुलासा, दो आरोपी नकदी समेत गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow