सीडीओ नेहा व्याडवाल ने स्कूल चलो अभियान रैली को दिखाई हरी झंडी, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत किया पौधारोपण

विकास खंड सांडी के संविलियन विद्यालय आदमपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल ने स्कूल चलो

Jul 3, 2026 - 20:36
33 Views
सीडीओ नेहा व्याडवाल ने स्कूल चलो अभियान रैली को दिखाई हरी झंडी, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत किया पौधारोपण
सीडीओ नेहा व्याडवाल ने स्कूल चलो अभियान रैली को दिखाई हरी झंडी, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत किया पौधारोपण

सांडी (हरदोई)। विकास खंड सांडी के संविलियन विद्यालय आदमपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल ने स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। रैली के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने शिक्षा के महत्व का संदेश देते हुए ग्रामीणों को प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन कराने और नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए जागरूक किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है और समाज के सहयोग से ही शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसकी देखभाल का संकल्प भी ले। इस दौरान शिक्षकों, अधिकारियों एवं छात्र-छात्राओं ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में उप जिला  अधिकारी नहने राम,  खंड  विकास  अधिकारी अस्मिता सेन , खंड शिक्षा अधिकारी डॉ.सुनील कुमार सिंह, शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Also Click : Saharanpur Triple Talaq Case: सहारनपुर में महिला ने पति पर लगाया जबरन हलाला और तीन तलाक का आरोप, SSP से शिकायत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow