Hardoi: विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह 'रानू' ने किया फलदार वृक्षों का रोपण, ग्रामवासियों को वितरित किए पौधे

सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह 'रानू' ने ग्राम कोला में पूर्व मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ राजपूत द्वारा

By INA News Desk
Jul 25, 2026 - 18:48
38 Views
Hardoi: विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह 'रानू' ने किया फलदार वृक्षों का रोपण, ग्रामवासियों को वितरित किए पौधे

हरदोई। सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह 'रानू' ने ग्राम कोला में पूर्व मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ राजपूत द्वारा आयोजित वृक्ष भंडारा कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने फलदार वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा ग्रामवासियों को फलदार पौधों का वितरण किया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण दिया जा सकता है। उन्होंने सभी ग्रामीणों से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर "हर घर एक वृक्ष – हर मन हरियाली का संकल्प" के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Also Read- Hardoi: चार साल पुरानी रंजिश का खूनी अंजाम: युवक की बांके से हमला कर हत्या, इलाके में सनसनी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow