Hardoi: साण्डी के प्राथमिक विद्यालय सनफरा में स्मार्ट क्लास और आधुनिक फर्नीचर का लोकार्पण, विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह 'रानू ' ने किया शुभारंभ

विधानसभा क्षेत्र साण्डी के विकास खण्ड साण्डी स्थित प्राथमिक विद्यालय सनफरा में क्षेत्रीय विधायक निधि से उपलब्ध कराई

Jul 25, 2026 - 18:41
32 Views
Hardoi: साण्डी के प्राथमिक विद्यालय सनफरा में स्मार्ट क्लास और आधुनिक फर्नीचर का लोकार्पण, विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह 'रानू ' ने किया शुभारंभ
साण्डी के प्राथमिक विद्यालय सनफरा में स्मार्ट क्लास और आधुनिक फर्नीचर का लोकार्पण, विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह 'रानू ' ने किया शुभारंभ

हरदोई। विधानसभा क्षेत्र साण्डी के विकास खण्ड साण्डी स्थित प्राथमिक विद्यालय सनफरा में क्षेत्रीय विधायक निधि से उपलब्ध कराई गई स्मार्ट क्लास एवं आधुनिक फर्नीचर का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह 'रानू ' ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनकी मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। विधायक ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आधुनिक शिक्षा व्यवस्था के लिए स्मार्ट क्लास और बेहतर संसाधन अत्यंत आवश्यक हैं। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं तकनीक आधारित शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

कार्यक्रम में जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार, खण्ड विकास अधिकारी अस्मिता सेन, खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख अनिल राजपूत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, ग्राम प्रधान जय जय राम, प्रधानाध्यापक रसूल अहमद, सहायक अध्यापक रमेश कुमार सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Also Click : यूपी के 24 हजार से अधिक दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलेंगे सहायक उपकरण: योगी सरकार ने बनाई 9.85 करोड़ रुपये की कार्ययोजना

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow