Hardoi: नन्दना-बानामऊ के बीच बनेगा टू-लेन लघु सेतु, विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ‘रानू’ ने किया शिलान्यास।

विधानसभा क्षेत्र सवायजपुर के लोकप्रिय विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ‘रानू’ ने विकास खण्ड साण्डी के ग्राम नन्दना और

By INA News Desk
May 20, 2026 - 13:15
34 Views
Hardoi: नन्दना-बानामऊ के बीच बनेगा टू-लेन लघु सेतु, विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ‘रानू’ ने किया शिलान्यास।
नन्दना-बानामऊ के बीच बनेगा टू-लेन लघु सेतु, विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ‘रानू’ ने किया शिलान्यास।
Advertisement
Advertisement

हरदोई। विधानसभा क्षेत्र सवायजपुर के लोकप्रिय विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ‘रानू’ ने विकास खण्ड साण्डी के ग्राम नन्दना और बानामऊ के बीच बनने वाले पक्के टू-लेन लघु सेतु का विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों की भारी उपस्थिति रही और ग्रामीणों ने इस निर्माण कार्य को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि सेतु निर्माण से नन्दना, बानामऊ सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। बरसात के समय होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी तथा ग्रामीणों को बेहतर संपर्क मार्ग उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधाओं के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान एई सेतु निगम मुच्चन यादव, ब्लॉक प्रमुख अनिल सिंह राजपूत, प्रधान संघ अध्यक्ष आलोक सिंह, ग्राम प्रधान नन्दना दिनेश यादव, बानामऊ प्रधान कश्मीर यादव, मंडल अध्यक्ष संजय पाठक, कमलेश पाल सहित कई गणमान्य एवं क्षेत्रीय सम्मानित लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।
Also Read- Hardoi: गंभीरी नदी पर ₹13.33 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने किया शिलान्यास।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement