Hardoi: गंभीरी नदी पर ₹13.33 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने किया  शिलान्यास। 

सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिमरिया-अलियापुर-बानामऊ बेहटा, नंदना मार्ग पर पड़ने वाली गंभीरी नदी

May 19, 2026 - 21:11
33 Views
Hardoi: गंभीरी नदी पर ₹13.33 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने किया  शिलान्यास। 
गंभीरी नदी पर ₹13.33 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने किया  शिलान्यास। 

अरवल। सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिमरिया-अलियापुर-बानामऊ बेहटा, नंदना मार्ग पर पड़ने वाली गंभीरी नदी पर जल्द ही एक भव्य और आधुनिक पुल का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है, जिसका शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू द्वारा आज मंगलवार के पावन दिवस पर किया गया। क्षेत्र की जनता को आवागमन की इस बड़ी समस्या से निजात दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कुल ₹1333.46 लाख (लगभग ₹13.33 करोड़) का भारी-भरकम बजट स्वीकृत किया गया है।

​इस बहुप्रतीक्षित पुल का भूमि पूजन और शिलान्यास क्षेत्र के लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह 'रानू' के कर-कमलों द्वारा संपन्न किया गया। पुल के निर्माण से दर्जनों गांवों के हजारों ग्रामीणों का सफर आसान हो जाएगा और बरसात के दिनों में होने वाली जलभराव व आवागमन की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।वही उत्तर प्रदेश सेतु निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता धीरेश गौतम ने बताया है कि पुल की लंबाई 90.23 मीटर है व लगभग दिसम्बर 2027 तक बनाने का समय है। वही स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, इस मार्ग पर पुल न होने से उन्हें लंबे समय से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के प्रयासों से बजट पास करवा कर आज पुल के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया, के बाद अब क्षेत्र की जनता में  उत्साह की लहर है।

​इस महत्वपूर्ण परियोजना को तय समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। भूमि पूजन की तैयारियों के दौरान कार्यदायी संस्था और निर्माण कार्य से जुड़े प्रमुख लोग भी मौके पर मौजूद रहे । इस अवसर पर मुख्य रूप से ठेकेदार ब्रह्मानंद दीक्षित, मंगल यादव, छोटे तिवारी, रजनीश त्रिपाठी विधायक प्रतिनिधिगोविंद तिवारी ,सुनील अवस्थी ,ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानु, संजय पाठक,सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Also Read- Hardoi: टेलीग्राम पर अश्लील कंटेंट बेचने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 चैनलों से करता था अवैध कमाई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow