Hardoi: रामगंगा से अवैध सीप ले जा रही पिकअप पकड़ी: वन विभाग ने 48 बोरी सीप जब्त की, आरोपी फरार।

थाना क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने रामगंगा नदी से अवैध रूप से निकाली गई सीप से भरी एक पिकअप जब्त की है।

May 19, 2026 - 21:26
19 Views
Hardoi: रामगंगा से अवैध सीप ले जा रही पिकअप पकड़ी: वन विभाग ने 48 बोरी सीप जब्त की, आरोपी फरार।
रामगंगा से अवैध सीप ले जा रही पिकअप पकड़ी: वन विभाग ने 48 बोरी सीप जब्त की, आरोपी फरार।
अरवल। थाना क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने रामगंगा नदी से अवैध रूप से निकाली गई सीप से भरी एक पिकअप जब्त की है। मंगलवार की भोर में की गई इस कार्रवाई में 48 बोरी सीप बरामद हुई, हालांकि आरोपी मौके से फरार हो गए।यह कार्रवाई अरवल थाना क्षेत्र के करनपुर गांव स्थित रामगंगा नदी के किनारे की गई। वन विभाग को सूचना मिली थी कि नदी से प्रतिबंधित सीप निकालकर बेची जा रही है। टीम ने छापेमारी कर पिकअप को कब्जे में लिया।बताया जा रहा है कि अरवल थाना क्षेत्र के कई गांवों में रामगंगा नदी से अवैध रूप से सीप निकालकर इसका कारोबार किया जा रहा है। वन विभाग को लगातार इसकी शिकायतें मिल रही थीं।मंगलवार को हरपालपुर के वन क्षेत्राधिकारी प्रत्यूष श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना के आधार पर वन दरोगा विपुल शुक्ला, सिपाही प्रदीप और इस्लाम की टीम ने छापा मारा। आरोपियों ने अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफलता प्राप्त की। जब्त की गई सीप और पिकअप को सीज कर दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow