Hardoi: हरपालपुर पुलिस ने अबैध खनन में संलिप्त तीन ट्रैक्टर पकड़े,दो को थाने से छोड़ा,एक ट्रैक्टर ट्राली को किया सीज। 

बीते शुक्रवार को हरपालपुर थाना क्षेत्र के सतौथा गांव में अबैध मिट्टी खनन की भनक लगते ही पुलिस ने अचानक छापा मारकर

May 26, 2026 - 17:37
34 Views
Hardoi: हरपालपुर पुलिस ने अबैध खनन में संलिप्त तीन ट्रैक्टर पकड़े,दो को थाने से छोड़ा,एक ट्रैक्टर ट्राली को किया सीज। 
हरपालपुर पुलिस ने अबैध खनन में संलिप्त तीन ट्रैक्टर पकड़े,दो को थाने से छोड़ा,एक ट्रैक्टर ट्राली को किया सीज। 

हरदोई। बीते शुक्रवार को हरपालपुर थाना क्षेत्र के सतौथा गांव में अबैध मिट्टी खनन की भनक लगते ही पुलिस ने अचानक छापा मारकर खनन में संलिप्त दो ट्रैक्टर ट्राली ,व एक वाकेट मशीन लगा ट्रैक्टर सहित तीन को पकड़कर थाने में लाकर खड़ा करा लिया।लेकिन खनन माफियाओं के आगे पुलिस को आखिरकार देर रात लगभग 1 बजे झुकना ही पड़ा और वाकेट ट्रैक्टर सहित दो को देर रात छोड़ दिया।और मिट्टी से भरे एक ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर अपनी पीठ थपथपा ली।
 
जानकारी के अनुसार हरपालपुर थाना क्षेत्र के सतौथा गांव में शुक्रवार को दिन में लगभग 12 बजे खेत से अबैध मिट्टी खनन हो रहा था।जिसका एक वीडीओ शोशल मीडिया पर वायरल हो गया।इसी वीडीओ के जरिये जब स्थानीय पुलिस लगभग 4 बजे अबैध खनन पर छापा मारने पहुंची तो उसने ट्रैक्टर में लगी वाकेट मशीन से अबैध मिट्टी खनन को अपनी आंखों के सामने होता देख लिया और मौके से उसको पकड़ लिया।इसके साथ ही मिट्टी से भरे दो ट्रैक्टर ट्रालियों को भी पुलिस ने पकड़ा।तीनो ट्रैक्टरों को छुड़ाने के लिए लगभग दो से तीन घण्टे तक गांव में खनन माफिया पुलिस पर दबाब बनाते रहे।लेकिन इंस्पेक्टर ने उन्हें मना कर दिया और खनन में संलिप्त ट्रैक्टर व वाकेट पकड़कर पुलिस थाने पर ले आयी।जहां देर रात लगभग 12 बजे तक एक बार खनन माफिया फिर पुलिस पर ट्रैक्टरों को छोड़ने का दबाब बनाने लगे।हालांकि एक बजे रात को दो ट्रैक्टर व वाकेट को थाने से छोड़ दिया गया।और एक ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर कार्यवाई किये जाने की जानकारी मिली।अब दिन दहाड़े हो रहे इस अबैध खनन में लोगो के सामने पकड़कर आये तीन ट्रैक्टरों में दो ट्रैक्टर थाने से 01 बजे रात को छोड़ दिये जाने से लोगो के बीच पुलिस की कार्यवाही पर सवाल लगने लाजिमी है।हालांकि पुलिस ने एक ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया।इस मामले से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अवैध खनन करते लोडर के पास स्थानीय पुलिस का एक उपनिरीक्षक खड़ा दिखाई दे रहा है।लेकिन वीडीओ में दिखाई दे रहा वह लोडर आखिरकार पुलिस कार्यवाई में क्यो नही दिख रहा है। शनिवार को हरपालपुर के प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने बताया कि अवैध खनन में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर सीज करने की कार्रवाई की गई है।

Also Read- वैश्विक कूटनीति के पटल पर अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा बयान, नई दिल्ली में गूंजी 'आई लव मोदी' की आवाज।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow