Hardoi: अवैध खनन पर जिम्मेदार अनजान! हरपालपुर और अरवल क्षेत्र में पूरी रात चलता रहा खेल। 

प्रदेश कि भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस की नीचे को थाना हरपालपुर और अरवल द्वारा

May 13, 2026 - 16:08
 0  29
Hardoi: अवैध खनन पर जिम्मेदार अनजान! हरपालपुर और अरवल क्षेत्र में पूरी रात चलता रहा खेल। 
अवैध खनन पर जिम्मेदार अनजान! हरपालपुर और अरवल क्षेत्र में पूरी रात चलता रहा खेल। 

अरवल/ हरपालपुर। प्रदेश कि भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस की नीचे को थाना हरपालपुर और अरवल द्वारा ठेंगा दिखाया जा रहा है। आपको बता दें कि प्रतिवर्ष गेहूं की कटाई के बाद समूचे क्षेत्र में जेसीबी, डोली एवं सैकड़ो ट्रैक्टर ट्रालियों द्वारा अंधाधुंध खनन के काम को अंजाम दिया जाता है। राज्य सरकार द्वारा बनाई गई नीति के तहत यदि किसी व्यक्ति को मिट्टी डलवानी है तो उसके लिए ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था की गई है परंतु इस व्यवस्था के तहत कम मात्रा में ही मिट्टी का खनन हो सकता है और सीमित मात्रा में ही मिट्टी डलवाई जा सकती है।

ठीक इसके विपरीत ठेकेदारों एवं पुलिस की मिलीभगत के द्वारा खनन विभाग की आंखों में धूल झोंककर समूचे क्षेत्र में सारी रात मिट्टी के खनन के काम को अंजाम दिया जाता है। जिस स्थान पर खनन के काम को अंजाम दिया जाता है,वहां से कुछ दूरी पर सुरक्षित स्थान पर खनन माफिया अपने लोगों को तैनात कर देते हैं और किसी भी संभावित खतरे के होने पर सूचना का निर्देश भी देते हैं। बीते कई दिनों से अरवल थाना क्षेत्र के सुलखामऊ,हन्नामऊ, चियासर,दहेलिया , उगडनपुरवा एवं धनियामऊ आदि गांवों में रात के अंधेरे में खनन माफियाओं द्वारा खनन को अंजाम दिया जाता है, वही हरपालपुर थाना क्षेत्र के  सेमरिया, हरिपलापुर, भदार एवं मटका आदि गांवों में रात होते ही मशीन गरजने लगते हैं और पुलिस अनजान होने का नाटक करती रहती है।

मामले के संबंध में जब थानाध्यक्ष अरवल अनिल सिंह से जानकारी ली गई, तो उन्होंने बताया कि खनन उनकी जानकारी में नहीं हो रहा है, यदि कहीं खनन हो रहा है, तो उसके संबंध में खनन विभाग को सूचित कर उचित कार्यवाही की जाएगी। मामले के संबंध में जिला खनन अधिकारी अजीत प्रताप सिंह से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पूरे जिले का क्षेत्र काफी बड़ा होने के कारण ऐसे किसी भी मामले की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं आई है और ना ही खनन के संबंध में स्थानीय पुलिस द्वारा उन्हें सूचना दी गई है। सूचना दिए जाने पर मामले के संबंध में उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अब देखना यह है कि अवैध रूप से चलने वाली मशीनों पर रोक लगाकर क्या खनन माफियाओं पर कार्रवाई की जाएगी अथवा नगद नारायण के पश्चात मामला ठंडा बस्ती में डाल दिया जाएगा।

Also Read- Hardoi : गंगा एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा-: खड़ी कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो यात्री घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।