Hardoi: आखिर किसके इशारे पर चल रहा अवैध खनन? प्रशासन क्यों मौन?
थाना क्षेत्र के तमाम गांवो में स्थानीय पुलिस की सांठ गांठ से अवैध मिट्टी खनन का खेल लगातार जारी होने के
हरपालपुर/ हरदोई। थाना क्षेत्र के तमाम गांवो में स्थानीय पुलिस की सांठ गांठ से अवैध मिट्टी खनन का खेल लगातार जारी होने के आरोप सामने आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रात के अंधेरे में भारी मशीनों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से धरती का सीना चीरकर मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है, जिससे सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ पर्यावरण पर भी गंभीर प्रभाव पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात भर खनन कार्य होने के बावजूद जिम्मेदार विभाग और प्रशासनिक अधिकारी कार्रवाई करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। ग्रामीणों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर किसके संरक्षण में यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है और शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है।
खनन के कारण खेतों, ग्रामीण मार्गों और आसपास के क्षेत्रों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित क्षेत्रों की तत्काल जांच कराई जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, जिससे अवैध खनन पर रोक लग सके। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इन शिकायतों को कितनी गंभीरता से लेता है और अवैध खनन में संलिप्त लोगों पर कब तक कार्रवाई होती है।
Also Read- Hardoi : स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, खराब काम करने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी
What's Your Reaction?




