Hardoi : स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, खराब काम करने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी
समीक्षा के दौरान जननी सुरक्षा योजना, संस्थागत प्रसव और ग्रामीण स्तर पर काम करने वाली आशा व एएनएम कार्यकर्ताओं के कामकाज की बारीकी से जांच की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे हर एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता के काम की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा करें और
हरदोई के विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के स्वास्थ्य कार्यक्रमों और चिकित्सा सुविधाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी ने विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की मौजूदा स्थिति और लक्ष्यों की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बच्चों और गर्भवती महिलाओं के नियमित टीकाकरण और कुपोषण की जांच की लगातार समीक्षा करने की बात कही।
समीक्षा के दौरान जननी सुरक्षा योजना, संस्थागत प्रसव और ग्रामीण स्तर पर काम करने वाली आशा व एएनएम कार्यकर्ताओं के कामकाज की बारीकी से जांच की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे हर एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता के काम की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा करें और स्वास्थ्य योजनाओं की कड़ी निगरानी रखें। इसके साथ ही जन्म और मृत्यु का पंजीकरण अनिवार्य रूप से सीआरएस पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए गए। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य पहचान पत्र बनाने के काम की धीमी रफ्तार पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई और इसमें तेजी लाने को कहा।
जिलाधिकारी ने सभी सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में मरीजों के बैठने की व्यवस्था, साफ पानी, शौचालय, व्हीलचेयर और दवाओं की उपलब्धता जैसी बुनियादी सुविधाओं को तुरंत सुधारने के निर्देश दिए। बैठक में खराब प्रदर्शन करने वाले चिकित्सा अधिकारियों (एमओआईसी) और जिला कार्यक्रम प्रबंधकों (डीपीएम) को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम और स्वास्थ्य विभाग के सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Also Click : Lucknow : पहले ठप थी भर्ती, योगी सरकार ने 33 हजार से अधिक माध्यमिक शिक्षकों को किया नियुक्त
What's Your Reaction?




