Hardoi News: हरदोई पहुंचे भाजपा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल, इंजीनियर धीरज वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं अवध क्षेत्र के प्रभारी दिलीप पटेल का आज जनपद हरदोई मे प्रथम आगमन पर पार्टी
हरदोई: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं अवध क्षेत्र के प्रभारी दिलीप पटेल का आज जनपद हरदोई मे प्रथम आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इसी क्रम मे सदस्य जिला कार्यसमिति भाजपा इंजीनियर धीरज कुमार वर्मा के नेतृत्व मे सैकड़ो कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों ने बाला जी मंदिर खेतुई मे अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर, प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल का भव्य स्वागत अभिनन्दन किया।

इस अवसर पर इंजीनियर धीरज वर्मा ने प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर, जनपद हरदोई आगमन पर आभार व्यक्त किया। स्वागत अभिनन्दन उपरांत प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल ने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बालाजी मंदिर मे दर्शन पूजन कर, बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर विधायक संडीला अलका अर्कवंशी, क्षेत्रीय महामंत्री डॉ विमल सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन सहित वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी व स्थानीय क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Also Read- यूपी में बेसिक शिक्षा का हुआ कायाकल्प, कंपोजिट स्कूलों में शिक्षकों की संख्या 1.85 लाख के पार
What's Your Reaction?

