Hardoi News: महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह ने सुनीं महिला शिकायतें, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश
राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश की सदस्य एकता सिंह ने जिला पंचायत सभागार में महिलाओं से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की
Hardoi: राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश की सदस्य एकता सिंह ने जिला पंचायत सभागार में महिलाओं से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान कुल 17 प्रकरण प्राप्त हुए। उन्होंने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत सदस्य ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला बंदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को सुना तथा जेल प्रशासन से उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, भोजन, स्वास्थ्य एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने महिला बंदियों की समस्याओं के समाधान तथा उनके साथ संवेदनशील एवं मानवीय व्यवहार सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी पीड़िता को न्याय पाने में अनावश्यक परेशानी न हो। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम, क्षेत्राधिकारी सदर, प्रोबेशन विभाग से सुरभि सिंह, रामू, अभिषेक सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?

