महिलाओं की आवाज सुनने हरदोई आ रही हैं आयोग सदस्य एकता सिंह, जनसुनवाई के साथ करेंगी कई निरीक्षण

संडीला/हरदोई। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह 17 जून को जनपद  के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग

Jun 16, 2026 - 14:51
89 Views
महिलाओं की आवाज सुनने हरदोई आ रही हैं आयोग सदस्य एकता सिंह, जनसुनवाई के साथ करेंगी कई निरीक्षण
महिलाओं की आवाज सुनने हरदोई आ रही हैं आयोग सदस्य एकता सिंह, जनसुनवाई के साथ करेंगी कई निरीक्षण

संवाददाता : मुकेश सिंह  सोमवंशी

संडीला/हरदोई। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह 17 जून को जनपद  के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगी।  जिले पहुचकर राज्य महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह  सर्किट हाउस में महिलाओं की जन समस्याएं सुनेंगी। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली महिलाएं अपनी शिकायतें एवं समस्याएं आयोग सदस्य के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगी। प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे तथा महिला हितों से जुड़े मामलों की समीक्षा भी की जाएगी। इसके अलावा वह जिला महिला अस्पताल में आयोजित कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर नवजात बालिकाओं एवं उनके परिजनों को सम्मानित करेंगी। इसके बाद महिला सुरक्षा एवं कल्याण योजनाओं की समीक्षा के लिए जिला कारागार तथा वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण भी करेंगी।

आयोग सदस्य द्वारा ब्लॉक संडीला  में आयोजित महिला जागरूकता चौपाल में भी प्रतिभाग किया जाएगा। चौपाल में महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, सरकारी योजनाओं एवं आत्मनिर्भरता से संबंधित जानकारी दी जाएगी। साथ ही महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना और साइबर अपराध जैसे विषयों पर जागरूक किया जाएगा।

कार्यक्रमों के समापन के बाद  राज्य महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह संडीला स्थित मानस नगर में वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब संडीला के अध्यक्ष मुकेश सिंह सोमवंशी के आवास पर पहुंचेंगी, जहां स्थानीय सामाजिक, महिला एवं जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। महिला आयोग के इस दौरे को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को जागरूक करने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी संवाद स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा।

Also Read- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026: हरदोई में योग सप्ताह का भव्य शुभारंभ, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow