पत्नी को भगाकर ले जाने की रंजिश में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सम्भल: जनपद सम्भल के चंदौसी कस्बे में बदायूं रोड स्थित भारत पेट्रोलियम पंप के पास हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा

Jun 16, 2026 - 15:00
96 Views
पत्नी को भगाकर ले जाने की रंजिश में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
पत्नी को भगाकर ले जाने की रंजिश में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: जनपद सम्भल के चंदौसी कस्बे में बदायूं रोड स्थित भारत पेट्रोलियम पंप के पास हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई थी।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतक युवक के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया था। गंभीर रूप से घायल युवक की बाद में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में टीमें लगा दीं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी तोताराम पुत्र नत्थू, निवासी चंदौसी, ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल किए गए आला कत्ल को भी बरामद कर लिया गया है। एएसपी के अनुसार, पूछताछ में पता चला कि मृतक द्वारा पिछले वर्ष आरोपी की पत्नी को भगा ले जाने की घटना को लेकर दोनों के बीच गहरी रंजिश चली आ रही थी। इसी बात से क्षुब्ध होकर आरोपी ने बदला लेने की नीयत से युवक पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है।

Also Read- UP के शामली में उच्च शिक्षित हिंदू युवक के सुनियोजित धर्मांतरण से हड़कंप, जिम ट्रेनर युवती की आड़ में रची गई बड़ी साजिश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow