Muzaffarnagar: स्कूल परिसर में चौकीदार की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, कैमरे बंद कर दिया वारदात को अंजाम। 

जनपद में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब चरथावल थाना क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट स्कूल परिसर में चौकीदार का

Apr 25, 2026 - 14:56
78 Views
Muzaffarnagar: स्कूल परिसर में चौकीदार की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, कैमरे बंद कर दिया वारदात को अंजाम। 
स्कूल परिसर में चौकीदार की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, कैमरे बंद कर दिया वारदात को अंजाम। 

मुजफ्फरनगर: जनपद में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब चरथावल थाना क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट स्कूल परिसर में चौकीदार का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड के साथ घटनास्थल की गहन जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

जानकारी के अनुसार, किड्स हेवन पब्लिक स्कूल में पिछले लगभग चार वर्षों से चौकीदार के रूप में कार्यरत 50 वर्षीय राजकुमार उर्फ राजू की देर रात अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब वह रात्रि ड्यूटी पर तैनात था।

Also Read- अब बंगाल में भी बहार, क्योंकि बनने जा रही डबल इंजन सरकार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow