CM Yogi Adityanath Varanasi Visit: दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ रहे सीएम योगी, शिक्षक महासम्मेलन को करेंगे संबोधित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार से दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर रहेंगे। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में महासम्मेलन को संबोधित करने के साथ करेंगे समीक्षा बैठक।

By INA News Desk
Oct 13, 2026 - 22:21
23 Views
CM Yogi Adityanath Varanasi Visit: दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ रहे सीएम योगी, शिक्षक महासम्मेलन को करेंगे संबोधित

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंच रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले शिक्षक एवं स्नातक महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा उनके आगमन पर शहर में कानून-व्यवस्था की समीक्षा के साथ-साथ आगामी विकास कार्यों और प्रस्तावित एयर शो की तैयारियों पर उच्चस्तरीय मंथन किया जाएगा।

दौरे के पहले चरण में मुख्यमंत्री काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लेंगे। यह महासम्मेलन वाराणसी खंड के शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव के मद्देनजर आयोजित किया जा रहा है, जिसके लिए आगामी 23 अक्टूबर को मतदान होना है। इस निर्वाचन क्षेत्र में वाराणसी और मीरजापुर मंडलों के साथ बलिया समेत कुल आठ जिले शामिल हैं, जिसके चलते मुख्यमंत्री का यह दौरा राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों दृष्टियों से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

प्रशासनिक बैठकों के दौरान मुख्यमंत्री पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की स्थिति की गहन समीक्षा करेंगे। साथ ही शहर में चल रहे विभिन्न विकास प्रोजेक्ट्स की प्रगति परखने के साथ प्रस्तावित एयर शो के सफल आयोजन के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow