Muzaffarnagar : मुजफ्फरनगर में 951 करोड़ से अधिक की 423 परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण-शिलान्यास

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यह मेला युवाओं के लिए एक सशक्त प्लेटफॉर्म साबित हो रहा है, जहां उन्हें उनकी योग्यता के अनुरूप रोज

Apr 13, 2026 - 22:40
 0  5
Muzaffarnagar : मुजफ्फरनगर में 951 करोड़ से अधिक की 423 परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण-शिलान्यास
Muzaffarnagar : मुजफ्फरनगर में 951 करोड़ से अधिक की 423 परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण-शिलान्यास

  • नुमाइश ग्राउंड के रोजगार मेले में 5122 युवाओं को मिला रोजगार
  • पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर   की प्रतिमा का अनावरण
  • “कौशल दर्शन” पुस्तक का विमोचन, सफल युवाओं की प्रेरक कहानियाँ शामिल
  • कृत्रिम बुद्धिमत्ता सेंटिमेंट एवं तत्परता रिपोर्ट का शुभारंभ, तकनीकी शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
  • एनएसडीसी  और नीति आयोग के महिला उद्यमिता मंच के बीच हुई साझेदारी
  • युवाओं के लिए सशक्त मंच, निरंतर मिलेंगे रोजगार के अवसर - मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर / लखनऊ। मुजफ्फरनगर के नुमाइश ग्राउंड में सोमवार को आयोजित भव्य रोजगार मेला एवं विकास कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर में 951 करोड़ रुपये से अधिक की 423 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कौशल दर्शन पुस्तक का विमोचन किया गया, जिसमें सफल युवाओं की कहानियाँ हैं।एआई सेंटिमेंट और रेडिनेस रिपोर्ट लॉन्च की गई, जो तकनीकी शिक्षा और नवाचार को बढ़ावा देगी।

एनएसडीसी और नीति आयोग के महिला उद्यमिता मंच (डब्ल्यूईपी) के बीच साझेदारी हुई। युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए, जिसमें अक्षत गर्ग, रक्षित त्यागी, केशव, अनुज धीमान, अंशिका गोयल, नायब परवीन, विशाल और वैशाली जैसे उम्मीदवारों को नौकरी मिली। साथ ही मिशन द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित वीडियो का प्रदर्शन भी किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यह मेला युवाओं के लिए एक सशक्त प्लेटफॉर्म साबित हो रहा है, जहां उन्हें उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार मिल रहा है। उन्होंने चयनित युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि जो युवा इस बार चयनित नहीं हो सके हैं, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि सरकार समय-समय पर ऐसे अवसर उपलब्ध कराती रहेगी।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। रोजगार मेलों के जरिए न केवल नौकरी के अवसर बढ़ रहे हैं, बल्कि स्वरोजगार को भी प्रोत्साहन मिल रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश में निवेश, उद्योग और तकनीकी विकास को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए और अधिक रोजगार सृजित किए जाएंगे।

रोजगार मेले में 200 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया, जिससे युवाओं को सीधे उद्योगों से जुड़ने का अवसर मिला। इस मेले में 27,000 से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कराया।  5122 युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्राप्त हुए।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य  जयंत चौधरी, केंद्रीय मंत्री मत्स्य पालन, पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन एवं पंचायती राज प्रो. एस.पी. सिंह बघेल और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार सहित प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम, मिशन निदेशक पुलकित खरे, अपर मिशन निदेशक  प्रिया सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Also Click : बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बरकरार, सत्ता हस्तांतरण के बीच मांझी बोले- 'नीतीश के बिना विकास की कल्पना कठिन'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow