Muzaffarnagar : सपा विधायक पंकज मलिक ने गन्ना मंत्री से की मुलाकात, दीपावली से पहले भुगतान का आश्वासन

विधायक ने विशेष रूप से शामली शुगर मिल, बुढ़ाना शुगर मिल और थाना भवन शुगर मिल के लंबित गन्ना भुगतान को तुरंत कराने की मांग की। मंत्री ने मामले को गंभीर

Oct 16, 2025 - 23:35
29 Views
Muzaffarnagar : सपा विधायक पंकज मलिक ने गन्ना मंत्री से की मुलाकात, दीपावली से पहले भुगतान का आश्वासन
Muzaffarnagar : सपा विधायक पंकज मलिक ने गन्ना मंत्री से की मुलाकात, दीपावली से पहले भुगतान का आश्वासन

मुजफ्फरनगर। चरथावल विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी विधायक पंकज मलिक ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी से मुलाकात की। उन्होंने गन्ना किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। मलिक ने बताया कि खेती की लागत बढ़ रही है, जिससे किसान अगली फसल की बुवाई समय पर नहीं कर पा रहे। त्योहार मनाना भी मुश्किल हो गया है। बच्चों की पढ़ाई, दवाओं और घर के खर्च चलाना भी कठिन साबित हो रहा है।

विधायक ने विशेष रूप से शामली शुगर मिल, बुढ़ाना शुगर मिल और थाना भवन शुगर मिल के लंबित गन्ना भुगतान को तुरंत कराने की मांग की। मंत्री ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात की। आश्वासन दिया कि शामली शुगर मिल का पूरा भुगतान दीपावली से पहले हो जाएगा। बुढ़ाना और थाना भवन शुगर मिलों का भुगतान भी जल्द पूरा किया जाएगा।

Also Click : Lucknow : प्रदेश की जनता ने सपा को दो बार रिजेक्ट किया और तीसरी बार भी रिजेक्ट करेगी: सूर्य प्रताप शाही

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow