Saharanpur : राजकुमार भाटी ने योगी को अहंकारी बताया, गुर्जर समाज से सपा समर्थन की अपील

भाटी दिल्ली रोड स्थित गुर्जर भवन में अमित गुर्जर शिवपुर द्वारा आयोजित पीडीए चौपाल कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने चौधरी रामशरण दास को नमन किया औ

By INA News Desk
Oct 16, 2025 - 23:34
69 Views
Saharanpur : राजकुमार भाटी ने योगी को अहंकारी बताया, गुर्जर समाज से सपा समर्थन की अपील
राजकुमार भाटी ने योगी को अहंकारी बताया, गुर्जर समाज से सपा समर्थन की अपील
Advertisement
Advertisement

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अहंकारी और तानाशाह बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध रोकने में सरकार पूरी तरह नाकाम है। लोगों के मकान तोड़े जा रहे हैं और संविधान के खिलाफ काम हो रहा है। समाजवादी पार्टी ही इस तानाशाही को रोक सकती है। गुर्जर समाज को एकजुट होकर 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का समर्थन करना चाहिए ताकि अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनें और समाज को उचित हिस्सेदारी मिले।

भाटी दिल्ली रोड स्थित गुर्जर भवन में अमित गुर्जर शिवपुर द्वारा आयोजित पीडीए चौपाल कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने चौधरी रामशरण दास को नमन किया और कहा कि पीडीए चौपाल आयोजित करने पर पुलिस और प्रशासन रोकने की कोशिश कर रहा है, लेकिन वे एक भी पंचायत को रोक नहीं सके। भाटी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड से आकर उत्तर प्रदेश में शरण लिए हुए हैं। गोरखनाथ पीठ के उनके चाचा महंत थे, जिनके बल पर वे महंत बने। उनके चाचा सांसद भी रहे। इसी आधार पर वे मुख्यमंत्री बने। शासक को सभी वर्गों को एक समान नजर से देखना चाहिए।

भाटी ने बताया कि वे गुर्जर समाज को एकजुट करने के लिए जागरूकता अभियान चला रहे हैं। आजादी के बाद पहली बार ऐसा अभियान शुरू किया गया है। प्रदेश के 32 जिलों में 134 विधानसभा क्षेत्रों में गुर्जर समाज के लोग रहते हैं। इन आयोजनों से समाज में जागरूकता आई है। गुर्जर वोट बंट जाते हैं। उन्होंने अपील की कि सभी एकजुट होकर समाजवादी पार्टी का समर्थन करें। 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला होगा। वर्तमान भाजपा सरकार में गुर्जर समाज को कोई सम्मान नहीं मिल रहा। केवल धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह किया जा रहा है। भाजपा हमें सनातन संस्कृति का विरोधी बताती है, लेकिन सनातन होने का प्रमाणपत्र कौन देगा? गुर्जर समाज सभी का सम्मान करता है, लेकिन हमारे नाम पर कालिख पोतने की कोशिश हो रही है।भाटी ने कहा कि इस बार वे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि गुर्जर समाज को एकजुट करने पर ध्यान देंगे। गुर्जर समाज को समाजवादी पार्टी का समर्थन कर शोर मचाकर वोट देना चाहिए। 2027 के चुनाव में गुर्जर समाज की ताकत से सरकार बनेगी ताकि समाज को सरकार में पूरी हिस्सेदारी मिले। जल्द दादरी में बड़ी सभा होगी, जिसमें सभी शामिल हों। वर्तमान सरकार जाति के आधार पर भेदभाव कर रही है। अखिलेश यादव ने पीड़ित, दुखी और अपमानित लोगों को बचाने के लिए पीडीए अभियान शुरू किया है। राजनीति जोड़ने का काम है, एक-दूसरे का साथ देना है।

कार्यक्रम में सपा युवजन सभा के पूर्व चंद्रशेखर यादव, पूर्व मंत्री मांगेराम कश्यप, फरहाद आलम गाडा, हैदर अली, जिला कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी, विनोद गुर्जर आदि ने कहा कि भाजपा सरकार राजकुमार भाटी से डर रही है। इसलिए जातिगत सम्मेलनों पर रोक लगा दी है और आपातकाल जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। भाटी ने अपनी सादगी से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। विपक्ष हमारी ताकत से डरा हुआ है। पीडीए पंचायत के माध्यम गुर्जर समाज को जोड़ा जा रहा है। पीडीए के बल पर 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे।

कार्यक्रम संयोजक अमित गुर्जर शिवपुर ने सभी का आभार जताया और कहा कि 2027 के चुनाव में गुर्जर समाज हर तरह से समाजवादी पार्टी का समर्थन करेगा। कार्यक्रम को विशाल गुर्जर अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष विपिन पवार, पूर्व चेयरमैन पदम सिंह गुर्जर, अबू बकर चौधरी, जयवीर सिंह एडवोकेट, नरेश सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य चौधरी सलीम अख्तर, फैजान अली, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता देवबंद विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार ने की। इस मौके पर गुड्डू प्रधान बिलासपुर, सोनू धुली, योगेश प्रधान, पंकज गुर्जर, सतवीर गुर्जर, राजकुमार चौधरी, विपिन गुर्जर, विशाल गुर्जर सकतपुर, प्रमोद प्रधान, जी सुरेश चौधरी, नरेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।

Also Click : Lucknow : प्रदेश की जनता ने सपा को दो बार रिजेक्ट किया और तीसरी बार भी रिजेक्ट करेगी: सूर्य प्रताप शाही

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement