Hardoi : राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक, लक्ष्य पूरा न करने पर जिलाधिकारी ने दी कार्रवाई की चेतावनी
राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से न्यायालयों में बैठकर लंबित मामलों का निपटारा तेजी से करें। बैठक में अपर जि
हरदोई के जिलाधिकारी अनुनय झा ने स्वामी विवेकानंद सभागार में कर-करेत्तर राजस्व वसूली और सीएम डैश बोर्ड की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने आबकारी और खनन समेत सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन द्वारा तय किए गए लक्ष्य के अनुसार हर महीने राजस्व की वसूली सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को भी राजस्व वसूली पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए और साफ कहा कि लक्ष्य पूरा न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से न्यायालयों में बैठकर लंबित मामलों का निपटारा तेजी से करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी और सभी तहसीलों के अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने सभी को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से काम करने की हिदायत दी।
What's Your Reaction?









