Hardoi : शहीद ग्रामों में बनेंगे 'गौरव पथ' और तोरण द्वार, जिलाधिकारी ने सैनिक बंधु की बैठक में समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पूर्व और वर्तमान सैनिकों की समस्याओं का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। बैठक के दौरान पूर्व सैनिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं जिलाधिकारी के सामने रखीं, जिस पर उ

By INA News Desk
May 13, 2026 - 00:57
30 Views
Hardoi : शहीद ग्रामों में बनेंगे 'गौरव पथ' और तोरण द्वार, जिलाधिकारी ने सैनिक बंधु की बैठक में समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश
Hardoi : शहीद ग्रामों में बनेंगे 'गौरव पथ' और तोरण द्वार, जिलाधिकारी ने सैनिक बंधु की बैठक में समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

हरदोई के विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला सैनिक बंधु की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना के तहत शहीद सैनिकों के गांवों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि इन गांवों को पक्के रास्तों से जोड़ा जाएगा, जिन्हें 'गौरव पथ' कहा जाएगा और इन रास्तों पर भव्य प्रवेश द्वार भी बनाए जाएंगे। इसके अलावा वीरता पदक प्राप्त सैनिकों की स्मृति में उपवन विकसित किए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पूर्व और वर्तमान सैनिकों की समस्याओं का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। बैठक के दौरान पूर्व सैनिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं जिलाधिकारी के सामने रखीं, जिस पर उन्होंने नियमों के अनुसार जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने जिला सैनिक समिति की बैठकें नियमित रूप से आयोजित करने की बात भी कही। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल ओपी मिश्रा और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

You May Read : Hardoi : प्रेमिका ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, मुकदमा दर्ज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow