Hardoi : जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, अधूरे काम जल्द पूरे करने और गुणवत्ता सुधारने के निर्देश

विशेष रूप से शहरी इलाकों में जल निकासी के लिए नालियों के निर्माण और टूटे हुए खड़ंजों की मरम्मत पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि बुनियादी निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही या घटिया सामग्री का इस्तेमाल बर्दाश्त

By INA News Desk
May 13, 2026 - 00:56
34 Views
Hardoi : जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, अधूरे काम जल्द पूरे करने और गुणवत्ता सुधारने के निर्देश
Hardoi : जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, अधूरे काम जल्द पूरे करने और गुणवत्ता सुधारने के निर्देश

हरदोई के विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नगरीय निकाय और डूडा के विकास कार्यों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान कराए गए विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति जांची गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट लहजे में कहा कि सरकार की विकास योजनाओं का लाभ जमीन पर दिखाई देना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि पिछले वित्तीय वर्ष के जो भी काम अभी तक अधूरे हैं, उन्हें तुरंत और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।

विशेष रूप से शहरी इलाकों में जल निकासी के लिए नालियों के निर्माण और टूटे हुए खड़ंजों की मरम्मत पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि बुनियादी निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही या घटिया सामग्री का इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन की नियमित निगरानी करने को कहा। इसके अलावा पीएम स्वनिधि योजना का लक्ष्य इसी महीने के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संस्कृति त्रिवेदी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पूनम भाष्कर, उप जिलाधिकारी भूमिका यादव और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

You May Read : Hardoi : प्रेमिका ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, मुकदमा दर्ज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow