Bahraich : नगर पालिका का 118 करोड़ का बजट पास, विकास कार्यों को मिली रफ्तार
चर्चा के दौरान शहर की साफ-सफाई, मुख्य और आंतरिक सड़कों की मरम्मत, नालियों के निर्माण और बेहतर रोशनी व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही पुरानी योजनाओं को समय पर पूरा करने और बढ़ती आबादी के हिसाब से नई यो
बहराइच नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक अध्यक्ष सुधा देवी टेकड़ीवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में शहर के विकास के लिए 118 करोड़ रुपये के बजट प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। इस बजट का मुख्य उद्देश्य शहर की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना और नागरिक सुविधाओं में सुधार करना है। बैठक में अध्यक्ष प्रतिनिधि और समाजसेवी श्यामकरन टेकड़ीवाल ने शहर के विकास के लिए प्राथमिकताएं तय कीं। उनके सुझावों पर अमल करते हुए बजट में जनप्रतिनिधियों के विचारों को भी शामिल किया गया ताकि विकास कार्यों में पारदर्शिता रहे।
चर्चा के दौरान शहर की साफ-सफाई, मुख्य और आंतरिक सड़कों की मरम्मत, नालियों के निर्माण और बेहतर रोशनी व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही पुरानी योजनाओं को समय पर पूरा करने और बढ़ती आबादी के हिसाब से नई योजनाएं लागू करने पर जोर दिया गया। बैठक में अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह, सभासद और सांसद आनंद कुमार गोंड की मौजूदगी में जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्रों की समस्याएं रखीं। जलभराव, कूड़ा प्रबंधन और टूटी सड़कों जैसी समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिया गया। यह भी तय हुआ कि सभी विकास कार्यों की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच की जाएगी ताकि शहर का वातावरण स्वच्छ और व्यवस्थित बना रहे।
What's Your Reaction?









