Sitapur : रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना- पीड़िता महिलाओं और बच्चों को आर्थिक मदद देने के लिए जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि जो मामले अभी जांच या कार्यवाही के स्तर पर रुके हुए हैं, उन्हें जल्द पूरा कर समिति के पास भेजा जाए। जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि लंबित मामलों का निपटारा जल्द से जल्द कि

May 13, 2026 - 00:21
 0  2
Sitapur : रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना- पीड़िता महिलाओं और बच्चों को आर्थिक मदद देने के लिए जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
Sitapur : रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना- पीड़िता महिलाओं और बच्चों को आर्थिक मदद देने के लिए जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना को लेकर जिला संचालन समिति की बैठक हुई। एनआईसी कक्ष में आयोजित इस बैठक में दुष्कर्म पीड़िता महिलाओं और दहेज हत्या के मामलों में मृतका के छोटे बच्चों को आर्थिक सहायता दिलाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, बैंक और अभियोजन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। समिति के सामने आए 37 मामलों के निपटारे को लेकर गंभीरता से विचार किया गया।

जिलाधिकारी ने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि जो मामले अभी जांच या कार्यवाही के स्तर पर रुके हुए हैं, उन्हें जल्द पूरा कर समिति के पास भेजा जाए। जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि लंबित मामलों का निपटारा जल्द से जल्द किया जाए ताकि शासन की इस योजना का लाभ जरूरतमंदों को समय पर मिल सके। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि सहायता राशि दिलाने की प्रक्रिया पारदर्शी हो और पीड़ितों को आर्थिक मदद मिलने में कोई देरी न हो। शासन की मंशा के अनुरूप पीड़ित महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा और संबल प्रदान करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

You May Read : Hardoi : प्रेमिका ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, मुकदमा दर्ज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow