Sitapur : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य समिति की बैठक, बेहतर इलाज और समय पर टीकाकरण के निर्देश

बैठक में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी ने सभी चिकित्साधिकारियों को अपने तैनाती स्थल पर ही रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने वालों पर कार्रवाई होगी। आयुष्मान भारत

May 13, 2026 - 00:19
 0  3
Sitapur : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य समिति की बैठक, बेहतर इलाज और समय पर टीकाकरण के निर्देश
Sitapur : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य समिति की बैठक, बेहतर इलाज और समय पर टीकाकरण के निर्देश

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि मातृ सुरक्षा केंद्रों और स्वास्थ्य केंद्रों का संचालन पूरी तरह प्रभावी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में जरूरी दवाओं की कोई कमी नहीं होनी चाहिए और सभी केंद्रों पर प्रसव की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध रहें। जिलाधिकारी ने क्षय रोग (टीबी) की जांच और मरीजों के उपचार को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए ताकि शासन की सुविधाओं का लाभ जरूरतमंदों को समय पर मिल सके।

बैठक में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी ने सभी चिकित्साधिकारियों को अपने तैनाती स्थल पर ही रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने वालों पर कार्रवाई होगी। आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाने की सुस्त रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए इसमें तेजी लाने को कहा गया। साथ ही, जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए गए। टीकाकरण अभियान को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि शत-प्रतिशत बच्चों का टीका सुनिश्चित किया जाए और इसके लिए बुलावा पर्ची समय पर बांटी जाए। उन्होंने पिछले छह महीने में एक भी प्रसव न कराने वाली आशा कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने के आदेश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीक्षा जोशी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनूप श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

You May Read : Hardoi : प्रेमिका ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, मुकदमा दर्ज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow