Sitapur : मच्छरों का बढ़ा प्रकोप, दवा का छिड़काव ठप होने से बीमारियों का खतरा गहराया

एक बड़ी समस्या यह भी है कि नगर पालिका परिषद सीतापुर में नगर स्वास्थ्य अधिकारी का पद लंबे समय से खाली पड़ा है। इस महत्वपूर्ण पद के खाली होने के कारण स्वास्थ्य योजनाओं की निगरानी और उन्हें लागू करने का काम बुरी तरह

May 13, 2026 - 00:18
 0  9
Sitapur : मच्छरों का बढ़ा प्रकोप, दवा का छिड़काव ठप होने से बीमारियों का खतरा गहराया
Sitapur : मच्छरों का बढ़ा प्रकोप, दवा का छिड़काव ठप होने से बीमारियों का खतरा गहराया

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर जिले में मच्छरों के बढ़ते आतंक ने शहर से लेकर गांवों तक लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। नगर पालिकाओं और ग्राम पंचायतों में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव और फॉगिंग का काम पूरी तरह से बंद पड़ा है। कुछ खास इलाकों को छोड़ दें तो अधिकतर जगहों पर नालियों और जलभराव वाले स्थानों पर सफाई और दवा का छिड़काव नहीं कराया जा रहा है। इससे मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और लोग शाम होते ही अपने घरों में बंद होने को मजबूर हैं। गंदगी और रुके हुए पानी की वजह से डेंगू, मलेरिया और बुखार जैसी बीमारियों का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन केवल कागजों पर सफाई अभियान चला रहा है, जबकि हकीकत में महीनों से कोई काम नहीं हुआ है।

एक बड़ी समस्या यह भी है कि नगर पालिका परिषद सीतापुर में नगर स्वास्थ्य अधिकारी का पद लंबे समय से खाली पड़ा है। इस महत्वपूर्ण पद के खाली होने के कारण स्वास्थ्य योजनाओं की निगरानी और उन्हें लागू करने का काम बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। आम जनता सवाल कर रही है कि बिना अधिकारी के स्वास्थ्य व्यवस्थाएं कैसे सुधरेंगी। सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि तुरंत फॉगिंग और दवा का छिड़काव शुरू कराया जाए। साथ ही, नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर जल्द नियुक्ति की जाए ताकि लोगों को बीमारियों से बचाया जा सके और सफाई व्यवस्था बेहतर हो सके।

You May Read : Hardoi : प्रेमिका ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, मुकदमा दर्ज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow