Sitapur : बैंक शाखा प्रबंधक पर भ्रष्टाचार और अभद्रता का आरोप, कार्यवाही न होने पर किसान मंच ने दी सड़क जाम की चेतावनी

वहीं, हाजीपुर स्थित मां ललिता फ्यूल स्टेशन के संचालक शैलेश कुमार त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि पंप की लिमिट बढ़ाने के नाम पर शाखा प्रबंधक पैसों की मांग क

May 13, 2026 - 00:17
 0  13
Sitapur : बैंक शाखा प्रबंधक पर भ्रष्टाचार और अभद्रता का आरोप, कार्यवाही न होने पर किसान मंच ने दी सड़क जाम की चेतावनी
Sitapur : बैंक शाखा प्रबंधक पर भ्रष्टाचार और अभद्रता का आरोप, कार्यवाही न होने पर किसान मंच ने दी सड़क जाम की चेतावनी

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर के कल्ली चौराहा स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा प्रबंधक प्रियंका मिश्रा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए राष्ट्रीय किसान मंच ने क्षेत्रीय प्रबंधक को शिकायत पत्र सौंपा है। तहसील अध्यक्ष अमरीश कुमार कनौजिया ने मांग की है कि एक सप्ताह के भीतर शाखा प्रबंधक पर कड़ी कार्यवाही की जाए, अन्यथा बैंक के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा। आरोप है कि शाखा प्रबंधक की मनमानी से खाताधारक बेहद परेशान हैं। किसानों का कहना है कि क्रेडिट कार्ड का पैसा जमा करने के बाद भी उन्हें नो-ड्यूज सर्टिफिकेट नहीं दिया जाता और न ही नए लोन स्वीकृत किए जा रहे हैं। ग्राहकों ने यह भी आरोप लगाया कि शाखा प्रबंधक अभद्र व्यवहार करती हैं, झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देती हैं और कभी समय पर बैंक नहीं आतीं, जिससे नगदी के लिए लोगों को भटकना पड़ता है।

वहीं, हाजीपुर स्थित मां ललिता फ्यूल स्टेशन के संचालक शैलेश कुमार त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि पंप की लिमिट बढ़ाने के नाम पर शाखा प्रबंधक पैसों की मांग कर रही हैं। उनका आरोप है कि प्रबंधक का कहना है कि बिना खर्चे के लिमिट नहीं बनती और ऊपर के अधिकारियों को भी हिस्सा देना पड़ता है। इस खींचतान के कारण 9 महीने बीतने के बाद भी लिमिट नहीं बनाई गई है, जिससे परेशान होकर संचालक को 12 किलोमीटर दूर नैमिषारण्य बैंक से लेनदेन करना पड़ रहा है। किसान मंच और स्थानीय ग्राहकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मामले में हस्तक्षेप कर कार्यवाही की मांग की है।

You May Read : Hardoi : प्रेमिका ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, मुकदमा दर्ज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow