Sitapur : जल जीवन मिशन की सफलता: 1731 गांवों के घरों तक पहुंचने लगा शुद्ध पेयजल
अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार त्रिपाठी के अनुसार, जिले के कुल 2308 गांवों को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें 49 पुरानी और 2259 नई परियोजनाएं शामिल हैं। वर्तमान में 1332 परियोजनाओं पर काम अंतिम चरणों में है। पि
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर जिले के ग्रामीण इलाकों में अब शुद्ध पेयजल की किल्लत दूर होने लगी है। जल जीवन मिशन के तहत चल रही "हर घर जल" योजना ने जिले में रफ्तार पकड़ ली है, जिससे भीषण गर्मी के बीच हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिली है। जल निगम ग्रामीण के प्रयासों से अब तक जिले के 1731 गांवों में नलों के माध्यम से नियमित पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई है। इस बड़ी उपलब्धि के लिए विभाग ने 603 विशाल पानी की टंकियां तैयार कर उन्हें चालू कर दिया है। शुद्ध और सुरक्षित पानी मिलने से ग्रामीणों की हैंडपंप और दूषित जल पर निर्भरता कम हो गई है।
अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार त्रिपाठी के अनुसार, जिले के कुल 2308 गांवों को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें 49 पुरानी और 2259 नई परियोजनाएं शामिल हैं। वर्तमान में 1332 परियोजनाओं पर काम अंतिम चरणों में है। पिछले साल बजट की कमी से जो काम धीमा हुआ था, वह अब फंड मिलते ही युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। विभाग ने पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत के भी सख्त निर्देश दिए हैं।
अब तक जिले की 289 ग्राम पंचायतों को "हर घर जल" प्रमाणित किया जा चुका है। परसेंडी और खैराबाद ब्लॉक की कई पंचायतों को मॉडल के तौर पर विकसित किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि काम करने वाली संस्थाओं का भुगतान प्रक्रिया में होने के बावजूद गर्मी को देखते हुए सप्लाई नहीं रोकी गई है। सहायक अभियंता अखिलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशों का पालन करते हुए सभी 1731 गांवों में शुद्ध पानी पहुंचाया जा रहा है और बाकी गांवों में भी जल्द ही काम पूरा कर लिया जाएगा।
You May Read : Hardoi : प्रेमिका ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, मुकदमा दर्ज
What's Your Reaction?




